-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pok And Aksai Chin Missing In Map Of India Released By Dmk
डीएमके ने भारत के नक्शे से गायब किया पीओके और अक्साई चिन, बढ़ा बवाल तो भाजपा को बताया जिम्मेदार
- Written By: Saurabh Pal
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन विवादों में फंस गए हैं। दरअसल उनकी पार्टी DMK के NRI विंग ने सोशल मीडिया पर एक भारत का नक्शा जारी किया है, जिसमें से अक्साई चिन और पीओके गायब हैं।

एमके स्टालिन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
चेन्नईः तमिलनाडु की सत्तारूढ़ DMK विवादों में फंस गई है। दरअसल DMk की NRI विंग ने सोशल मिडिया पर भारत का नक्शा शेयर किया था। जिसमें से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और अक्साई चिन गायब था। जिसको लेकर भाजपा ने DMk पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
तमिलनाडु भाजपा ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पर भारत की संप्रभुता के साथ विश्वसघात करने का आरोप लगाया है। हालांकि विवाद बढ़ता देख सोशल मीडिया से पोस्ट डिलीट कर दी गई।
ये भी पढ़ें– Deepfake पर लगेगा लगाम, दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से रिपोर्ट दाखिल करने की कही बात, हो जाएं सावधान
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Guruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Wind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
वहीं तमिलनाडु भाजपा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि “‘𝐃𝐌𝐊 𝐬𝐭𝐚𝐧𝐝𝐬 𝐞𝐱𝐩𝐨𝐬𝐞𝐝 𝐚𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐥𝐨𝐲𝐚𝐥 𝐚𝐥𝐥𝐲 𝐨𝐟 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚’𝐬 𝐞𝐧𝐞𝐦𝐢𝐞𝐬! अलगाववादी मूल्यों को बढ़ावा देने से लेकर उत्तर-दक्षिण विभाजन को गहरा करके अशांति फैलाने तक, इसरो रॉकेट पर बेशर्मी से चीनी झंडा लगाने तक, हमें लगता था कि हमने डीएमके की भारत विरोधी गतिविधियों के बारे में सब कुछ देख लिया है। फिर भी, वे अब एक नए निम्न स्तर पर पहुंच गए हैं, जिससे भारत को नष्ट करने के इरादे वाली ताकतों के प्रति उनकी वफादारी का पता चलता है। भारत का नक्शा साझा करने का उनका कृत्य, जिसमें पीओके और अक्साई चिन शामिल नहीं है, भारत की संप्रभुता के साथ एक बड़ा विश्वासघात है।”
भाजपा ने कहा कि “एमके स्टालिन के नेतृत्व में बार-बार यह प्रदर्शित करता रहा है कि वह भारत की अखंडता से अधिक राष्ट्र विरोधी मूल्यों के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है। अब समय आ गया है कि देश डीएमके को उसके खतरनाक जुड़ावों के लिए एकजुट करे और सभी खतरों के खिलाफ भारत की संप्रभुता की रक्षा करने के हमारे सामूहिक संकल्प की पुष्टि करे! भाजपा, तमिलनाडु और पूरे भारत की जनता की ओर से इस अपमानजनक और शर्मनाक कृत्य के लिए DMK प्रमुख स्टालिन से बिना शर्त माफ़ी मांगने की मांग करता है!”
यह भी पढ़ें – Explainer: क्या सैटेलाइट इंटरनेट की दुनिया में Starlink को मात दें पाएंगे अंबानी और मित्तल?
वहीं DMK प्रवक्ता भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि विवादित नक्शा हमने नहीं, भारत सरकार ने बनाया था। TKS एलंगोवन ने विवादित नक्शे के लिए भारत सरकार को ही जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि यह तस्वीर भारत के राज्यों की जीडीपी के योगदान को दिखाता है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां हालात बहुत खराब हैं, लेकिन तमिलनाडु का योगदान उन सबसे कहीं बेहतर है।
Pok and aksai chin missing in map of india released by dmk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMPune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Jul 02, 2026 | 07:43 AMमणिपुर में सुलगी हिंसा की आग! भारत-म्यांमार सीमा पर नागा-कुकी समूहों में हिंसक झड़प, फूंक दिए 20 से ज्यादा घर
Jul 02, 2026 | 07:40 AMRam Mandir Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोज
Jul 02, 2026 | 07:36 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










