-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Will Inaugurate Pravasi Bharatiya Divas In Bhubaneswar Today
भुवनेश्वर में आज प्रवासी भारतीय दिवस का आगाज करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, स्पेशल ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
- Written By: प्रिया जैस
ओडिशा के भुवनेश्वर में आज 18वें प्रवासी भारतीय दिवस का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों किया जाएगा। इस दौरान नरेंद्र मोदी ओडिशा में एक खास टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उसका शुभारंभ भी करेंगे।

पीएम मोदी (सौजन्य-एएनआई)
भुवनेश्वर: आज ओडिशा में प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन होने जा रहा है, जिसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समारोह में शामिल होने वाले है। इस सम्मेलन को यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार ने भुवनेश्वर के लोगों से दिवाली तरह ही इस कार्यक्रम को मनाने की अपील की है।
सूत्रों के अनुसार इस समारोह का आयोजन विदेश मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है, इसमें दुनिया भर के 150 देशों से करीब 5000 प्रतिनिधि शामिल होने की संभावनाएं है। प्रवासी सम्मेलन के लिए इस साल की थीम ‘विकसित भारत में प्रवासी योगदान’ रखी गई है।
स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
इस सम्मेलन की शुरुआत युवा प्रवासी भारतीय दिवस से होगी। इसका उद्घाटन करने के लिए विदेश मंत्री, युवा मामलों और खेल मंत्री तथा ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की ओर से संयुक्त रूप से किया जाएगा। इस मंच के तहत प्रवासी युवाओं की लीड करने की क्षमता और उनकी कहानियों को दुनिया के सामने उभरने का मौका दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi Indonesia: पीएम मोदी का तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरा संपन्न, अब ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना
Prambanan Temple: पीएम मोदी पहुंचे इंडोनेशिया के 1100 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर, देखें वीडियो
एक AI पोस्ट और सीधी गिरफ्तारी! ओडिशा में सोशल मीडिया यूजर पर पुलिस का बड़ा एक्शन
PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 9 जनवरी को इस 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस खास अवसर पर त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगलू वर्चुअल रूप से इस सम्मेलन को संबोधित करेंगी। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस नामक एक स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ये स्पेशल ट्रेन दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से शुरू होकर भारत के विभिन्न धार्मिक और पर्यटक स्थलों की यात्रा करेगी।
10 जनवरी को समापन समारोह
बता दें कि सम्मेलन का समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में होगा। इस समारोह के समापन सत्र में राष्ट्रपति प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2025 भी प्रदान करेंगी, जिसमें वैश्विक भारतीय समुदाय के व्यक्तित्वों को दिया जाएगा और उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
इस सम्मेलन के दौरान 4 मुख्य प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा। पहला होगा विश्वरूप राम: अर्थात रामायण की वैश्विक धरोहर नाम की प्रदर्शनी, जो पारंपरिक और आधुनिक कला के जरिए रामायण को प्रस्तुत करेगी। दूसरा, तकनीक और विकसित भारत में प्रवासी योगदान प्रदर्शनी वैश्विक स्तर पर भारतीय प्रवासियों की ओर से तकनीकी विकास में दिए गए उनके योगदान को उजागर करेगी।
देश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
तीसरी प्रदर्शनी मंडवी से मस्कट तक में प्रवासी भारतीयों का विकास और प्रसार किस प्रकार हुआ इसे दिखाएगा। यह दुर्लभ दस्तावेजों और कहानियों के जरिए गुजरात के मंडवी से ओमान के मस्कट तक के प्रवास को प्रदर्शित करेगी। चौथी प्रदर्शनी में ओडिशा की धरोहर और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इसमें ओडिशा की समृद्ध कला और शिल्प का दर्शन होगा।
Pm narendra modi will inaugurate pravasi bharatiya divas in bhubaneswar today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














