-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Will Inaugurate 103 Amrit Stations Know What Is Special
रेल यात्रियों को PM मोदी की सौगात, कल 103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन, जानें क्या है खास
- Written By: अक्षय साहू
103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करने के अलावा पीएम मोदी रेलवे के 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे और देश को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी ने इसे ऐतिहासिक बताया है।

पीएम मोदी करेंगे 103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (22 मई 2025) को रेल यात्रियों को बड़ी सौगात देने वाले हैं। पीएम मोदी कल देशभर में नए बने 103 अमृत स्टेशनों का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। इसे रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
पीएम मोदी गुरुवार को राजस्थान के बिकानेर से कर्नाटक, मध्य प्रदेश समेत 18 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में बने 103 अमृत स्टेशनों का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। इन 103 अमृत स्टेशनों को 1100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। इन स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना (एबीएसएस) के तहत पुनः विकसित किया गया है।
22 मई का रेलवे के लिए ऐतिहासिक- PM मोदी
103 अमृत स्टेशनों के उद्घाटनकरने को लेकर पीएम मोदी ने खुशी जताई है। पीएम सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए 22 मई के दिन को रेलवे के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि भारतीय रेल के बुनियादी ढांचे के लिए कल 22 मई एक ऐतिहासिक दिन है। अमृत स्टेशन सुविधादायक होने के साथ-साथ कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगे और हमारी शानदार संस्कृति का वाहक बनेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार और नरेंद्र मोदी के बीच पकी कैसी खिचड़ी, दिल्ली की इस फोटो ने कयासों का गर्म किया बाजार
CJP प्रोटेस्ट से बैकफुट पर आयी सरकार! सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
छात्रों के हक के लिए धरने पर बैठे राहुल गांधी का ट्वीट, लिखा- धरने में शामिल हों देशभक्त भारतीय
CJP Protest Lathicharge पर भड़के राहुल गांधी! चुप्पी पर उठाये सवाल, बोले- ‘पीएम मोदी छात्रों से माफी मांगें’
विरासत भी, विकास भी! 🚉
PM @narendramodi Ji’s vision is to redevelop railway stations. 🧵103 Amrit Stations for superior passenger experience👇🏻 pic.twitter.com/TmoI79qvFR — Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 20, 2025
26 हजार करोड़ की सौगात
22 मई को 103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करने के अलावा पीएम मोदी रेलवे के 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन और देश को समर्पित करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी का यह दौरा रेलवे के अलावा सड़क, ऊर्जा, जल और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बड़े बदलाव लाने वाला है।
राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में…मीणा की 21 दिन बाद भी बरकरार; जूली ने कहा- ये दोहरी मानसिकता
अमृत स्टेशनों में क्या होगा खास?
जानकारी के अनुसार हर स्टेशन को स्थानीय आवश्यकताओं के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है। इसमें लंबे वक्त की बुनियादी सुविधाओं जैसे रूप प्लाज़ा, पार्सल हब, बेहतर शहर से कनेक्टिविटी और ग्रीन ज़ोन शामिल होंगे। वेटिंग एरिया को हाई-ग्रेड सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है, जिनमें कैफेटेरिया, छोटे स्टॉल, एग्जीक्यूटिव लॉन्ज और छोटी मीटिंग्स के लिए अलग जोन होंगे। इसके अलावा इनके डिज़ाइन में इस बात का ध्यान रखा गया है कि वहस्थानीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार हो, जैसे अहमदाबाद स्टेशन का डिज़ाइन मोटेरा के सूर्य मंदिर से प्रेरित है।
Pm narendra modi will inaugurate 103 amrit stations know what is special
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तस्वीरों में जीवंत हुईं अजित पवार की यादें, अजित स्मृति प्रदर्शनी का CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
Jul 22, 2026 | 05:13 PMपश्चिम रेलवे का बड़ा एक्शन: चर्चगेट-विरार ट्रैक किनारे बने 9,500 अवैध अतिक्रमणों को हटाने का अभियान शुरू
Jul 22, 2026 | 05:13 PMसागर: चोर के हौसले बुलंद! एक ही दुकान में 48 घंटे में दूसरी चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Jul 22, 2026 | 05:05 PMDelhi Police: जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी
Jul 22, 2026 | 05:04 PMदो यूनिफॉर्म के लिए सिर्फ 600 रुपये? शिवानी दाणी ने शिक्षा विभाग को लौटाया प्रस्ताव
Jul 22, 2026 | 05:03 PM5 मिनट में नरीमन प्वाइंट से कफ परेड! दक्षिण मुंबई की दो मेगा परियोजनाओं पर आज अहम फैसला
Jul 22, 2026 | 04:59 PMपटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल, सदाकत आश्रम के बाहर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:57 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














