पीएम नरेंद्र मोदी आज देश को देंगे 12,850 करोड़ की सौगात, देशवासियों को मिलेगा कई मेडिकल सुविधाओं का फायदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को 12,850 करोड़ रुपये की सौगात देने वाले है, जिसमे पीएम देश के कई बड़े हेल्थ प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने वाले है। अब देश के भीतर आमजन को विश्व स्तरीय सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेगी।
- Written By: प्रतीक मिश्रा
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: भारत की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में तेज़ी से इज़ाफ़ा होता जा रहा है और अब भारत की स्वास्थ्य सुविधाओं तथा सेवाओं की लिस्ट में कई मेडिकल फैसिलिटीज़ जुड़ने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को लगभग 12,850 करोड़ रुपयों की स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं की सौगात देने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को धन्वंतरि जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस पर 12,850 करोड़ के हेल्थ प्रोजेक्ट्स उद्घाटन करेंगे, जिसके लिए पीएम मोदी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) में पहुंचेंगे।
इसे भी पढ़ें : J&K Terror Attack: सेना और आतंकियों के बीच दूसरे दिन मुठभेड़ जारी, एक आतंकी मार गिराया
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ सिल्क नहीं, भारत की संस्कृति है मूंगा और शिरूई लिली सिल्क, जिसे मोदी ने मेलोनी को किया गिफ्ट
Modi Italy Visit: पीएम मोदी की इटली यात्रा से भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी और व्यापार को मिलेगी गति
History Of Gold: हर दौर में बढ़ती गई सोने की चमक, आखिर कैसे पहुंचा यह पीला धातु तिजोरी तक, जानिए पूरी कहानी
नवभारत विशेष: पहले नेता-मंत्री छोड़ेंगे गाड़ी-घोड़े का तामझाम, सरकारी तंत्र पर लागू होगा PM का सादगी पैगाम
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के कवरेज का विस्तार देंगे। इसके तहत 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के सीनियर सिटीजन को योजना कवर मिलेगा।
इसके साथ ही साथ वे ऋषिकेश एम्स से देश की पहली एयर एंबुलेंस संजीवनी को भी हरी झंडी दिखाएंगे। कई राज्यों में अलग-अलग राज्यों में कई स्वास्थ्य सेवाएं भी वर्चुअली लॉन्च करेंगे।
इसे भी पढ़ें : Jaipur: पाकिस्तानी महिला मिलने पर बालमुकंद आचार्य का बयान, बोले- हमारी सरकार में घुसपैठिए पकड़े जा रहे हैं
इन प्रोजेक्ट्स लॉन्चिंग होगी
पीएम नरेंद्र मोदी आज कई प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग करेंगे जिनमे सबसे पहले अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के दूसरे चरण का उद्घाटन होगा। इसके बाद पीएम गर्भवती महिलाओं के वैक्सिनेशन टाइम को बताने वाले यू-विन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। साथ ही पीएम मोदी क्लाइमेट चेंज और ह्यूमन हेल्थ के लिए स्टेट स्पेसिफिक एक्शन प्लान को भी लॉन्च करेंगे और हेल्थ अवेयरनेस बढ़ाने के लिए ‘प्रकृति परीक्षण अभियान’ भी शुरू होगा।
इसे भी पढ़ें :UP By Election: उपचुनाव की रेस से बाहर हुए 54 उम्मीदवार, अब नहीं लड़ पाएंगे चुनाव
मध्य प्रदेश को सौगाते
इस कार्यक्रम के तहत पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश को कई सौगाते देने वाले है, जिसके लिए पीएम यहां वर्चुअली जुड़ेंगे। एमपी को मिलने वाली सौगातों में पीएम मंदसौर, नीमच और सिवनी में तीन मेडिकल कॉलेजों का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही इंदौर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) का प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। पीएम में 3.78 करोड़ की लागत से बने इस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा शिवपुरी, रतलाम, खंडवा, राजगढ़ और मंदसौर में पांच नर्सिंग कॉलेजों की आधारशिला भी रखी जाएगी।
