- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Said Brand Modi Outcome Of Peoples Trust Gained Over Two Decades
प्रधानमंत्री मोदी बोले, ब्रांड मोदी दो दशक में हासिल किये गए लोगों के विश्वास का परिणाम है
- Written By: मनोज पांडे

पीएम मोदी ( फोटो क्रेडिट- X)
भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि ब्रांड मोदी की धारणा लोगों के उस विश्वास का परिणाम है, जो उन्होंने दो दशक से अधिक के अपने सार्वजनिक जीवन में हासिल किया है। उन्होंने पीटीआई-भाषा को दिये एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जो कुछ भी आवश्यक है, उसे वह करेंगे। वह ‘ब्रांड मोदी’ के लंबे समय से टिके रहने और क्या वह मौजूदा चुनावों के साथ-साथ 2029 में खुद को प्रधानमंत्री बनते हुए देखते हैं, इस बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। मोदी ने कहा, मेरा जन्म कुछ बनने के लिए नहीं हुआ है। मैंने कुछ करने के लिए जन्म लिया है। 2047 तक अपने देश को एक विकसित राष्ट्र बनाना मेरा मिशन है।
मुझे कुछ करना है और इसे हासिल करने के लिए जो कुछ भी करना है, मैं उसे करना जारी रखूंगा। प्रधानमंत्री ने कहा, मैं तो बस काम करने वाला व्यक्ति हूं और यह देश के लोग हैं, जो फैसला करते हैं कि कौन क्या बनेगा। उन्होंने कहा कि ब्रांड मोदी इसलिये प्रभावी रहा, क्योंकि इस ब्रांड को बनाने में कोई सजग प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि ब्रांड मोदी लोगों के उस विश्वास का परिणाम है, जो उन्होंने अपने दो दशक से अधिक के सार्वजनिक जीवन में हासिल किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों ने वास्तविक प्रयासों और अथक कठिन परिश्रम को देखा है, जो उन्होंने लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए किया है।
मोदी ने कहा, वे मानते हैं कि मैं गलत इरादे के साथ कुछ नहीं करूंगा और अपने प्रयास करने में कभी पीछे नहीं हटूंगा। मुझ पर जताया गया उनका यही विश्वास मेरी उपलब्धि है। उन्होंने कहा, मैं एक मनुष्य हूं। गलतियां हो सकती हैं। लेकिन गलत इरादों के साथ कुछ नहीं करूंगा। मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा और हर कोशिश करूंगा। मैंने देश से ये वादे किये हैं। मैंने आज तक इसका पूरी तरह से पालन किया है। मोदी ने कहा कि लोगों का आशीर्वाद उन्हें आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है और ताकत दे रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Modi Italy Visit: पीएम मोदी की इटली यात्रा से भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी और व्यापार को मिलेगी गति
History Of Gold: हर दौर में बढ़ती गई सोने की चमक, आखिर कैसे पहुंचा यह पीला धातु तिजोरी तक, जानिए पूरी कहानी
नवभारत विशेष: पहले नेता-मंत्री छोड़ेंगे गाड़ी-घोड़े का तामझाम, सरकारी तंत्र पर लागू होगा PM का सादगी पैगाम
पीएम की अपील: ईंधन बचाने पर जोर, इलेक्ट्रिक व्हीकल और ऑनलाइन मीटिंग्स पर महाराष्ट्र सरकार का फोकस
उन्होंने कहा, मेरी रैलियों और रोड शो के दौरान, सभी उम्र के लोग, बच्चों से लेकर दादी मां तक, सभी क्षेत्रों के लोग, मुझे शुभकामनाएं देने और मुझे सुनने आते हैं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि चिलचिलाती धूप में भी वे इतनी बड़ी संख्या में आते हैं। उन्होंने कहा, जब मैं उनकी आंखों में उम्मीद की किरण और मुझपर जताये गए भरोसे को देखता हूं, यह मुझे अपने परिवार के 140 करोड़ सदस्यों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कहीं अधिक प्रतिबद्ध करता है।
मोदी ने कहा कि वह नहीं जानते हैं कि एक ब्रांड कैसे काम करता है। उन्होंने कहा कि लोग उनके जीवन और सार्वजनिक जीवन में बीते वर्षों में किये गए उनके कार्यों को देख सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, एक व्यक्ति, जिसने 13 साल तक एक राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया और 10 साल प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दी और उनकी 100 वर्षीय मां ने अपने अंतिम दिन एक सरकारी अस्पताल में बिताये, ऐसे में उस देश को किसी ब्रांड की जरूरत नहीं है; देश समझ सकता है कि मेरा जीवन कुछ अलग है।
Pm narendra modi said brand modi outcome of peoples trust gained over two decades
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: पेट्रोल रहित विमानों की उड़ान, वैज्ञानिक दें इस ओर ध्यान
May 21, 2026 | 06:41 AMNagpur Weather: नागपुर में गर्मी का रेड अलर्ट, लू के थपेड़ों से झुलसेगा शहर, जानें आज के मौसम का हाल
May 21, 2026 | 06:05 AMBirthday Horoscope 21 May 2026: आज जन्मे बच्चों का करियर कैसा रहेगा? जानिए उनका स्वभाव और क्या कहता है भाग्यफल
May 21, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कही रेड अलर्ट के साथ लू, तो कही मानसून पूर्व बारिश, जानें कैसा होगा आज आपके शहर का हाल?
May 21, 2026 | 05:55 AMFASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
May 21, 2026 | 05:08 AMचीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














