- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Reached Jharkhand Flagged Off 6 Vande Bharat Trains
PM मोदी पहुंचे झारखंड, 6 वंदे भारत ट्रेनों की दी सौगात, दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड के दौरे पर हैं। करीब 10 बजे झारखंड के टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
- Written By: राहुल गोस्वामी

(डिज़ाइन फोटो)
रांची: प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड के दौरे पर हैं। वे 15 से 17 सितंबर तक झारखंड, गुजरात और ओडिशा के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान 12,460 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री आज रविवार को झारखंड की यात्रा की और अब से कुछ देर पहले झारखंड के टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
जानकारी दें कि टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन उन छह ट्रेनों में से एक है, जिन्हें हरी झंडी दिखाई गई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि प्रधानमंत्री जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित एक विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे जबकि सूत्रों ने बताया था कि मोदी की वहां रोड शो करने की भी योजना है। इस रोड शो को फिलहाल रद्द कर दिया गया है क्योंकि वहां लगातार बारिश हो रही है। बीजेपी नेता और झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप
मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?
दिल्ली से दुनिया तक गूंजा AI का बिगुल, PM मोदी ने किया India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन
मुंबई में सजेगा कूटनीति का मंच: कल PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की होगी मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल
#WATCH | PM Modi virtually flags off the Tatanagar-Patna Vande Bharat train at Tatanagar Junction Railway Station. He will also lay the foundation stone and dedicate to the nation various Railway Projects worth more than Rs. 660 crores and distribute sanction letters to 20,000… pic.twitter.com/vNiDMSA6tK — ANI (@ANI) September 15, 2024
यहां पढ़ें – जम्मू-कश्मीर : पुंछ के पठानतीर में एनकाउंटर जारी, घाटी में जारी दुश्मनों का सफाया
वहीं एक जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री पूर्वाह्न लगभग 10:30 बजे टाटानगर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये 660 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे तथा 20 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री देवघर जिले में मधुपुर बाईपास लाइन और हजारीबाग जिले में हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो की आधारशिला रखेंगे।
इससे पहले रेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया था कि नयी वंदे भारत ट्रेन के संचालन से इनकी संख्या 54 से बढ़कर अब 60 हो जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड के दौरे पर जाएंगे और सुबह करीब 11 बजे टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
यहां पढ़ें – मेरठ हादसा: तीन मंजिला मकान गिरने से अब तक 9 की मौत, कई लोग मलबे में अभी भी दबे
बयान में कहा गया, ”वंदे भारत पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार हो रहा है और बेहतर संपर्क सुविधा के लिए इसमें नयी ट्रेन को शामिल किया जा रहा है।” इसमें कहा गया, ”मेक इन इंडिया पहल के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई ये ट्रेन लाखों यात्रियों को ‘लक्जरी’ और अत्याधुनिक सुविधाएं देती है।”
इससे पहले PM मोदी ने ट्वीट कर कहा, “झारखंड के तेज विकास के लिए हम कृतसंकल्प हैं. आज सुबह करीब 10 बजे टाटानगर में छह ‘वंदे भारत’ को हरी झंडी दिखाने के साथ साथ कई और परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों से जुड़े कार्यक्रम का भी हिस्सा बनूंगा.
इसके साथ ही प्रधानमंत्री कुरकुरा-कनारोअन दोहरीकरण परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे जो बंडामुंडा-रांची सिंगल लाइन खंड का हिस्सा है और रांची, मुरी एवं चंद्रपुरा स्टेशनों के रास्ते राउरकेला-गोमोह मार्ग का हिस्सा है।चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जमशेदपुर में भाजपा द्वारा आयोजित एक विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 17 सितंबर को ओडिशा के अपने एक दिवसीय दौरे पर राज्य सरकार की प्रमुख योजना ‘सुभद्रा’ की शुरूआत करेंगे। प्रधानमंत्री 2,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pm narendra modi reached jharkhand flagged off 6 vande bharat trains
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमित साटम ने उठाया मुद्दा, स्कूल खरीद में पारदर्शिता के लिए GeM पोर्टल लागू करने की मांग
Feb 17, 2026 | 09:36 AMEpstein Files विवाद पर डोनाल्ड ट्रंप की सफाई: कहा- मेरा उनसे कोई लेना-देना नहीं, मैं बेगुनाह हूं
Feb 17, 2026 | 09:34 AMरूस-खाड़ी तक पहुंचेगा जलगांव का केला? नई योजना से उम्मीद, किसानों को मिलेगी राहत
Feb 17, 2026 | 09:33 AMरोहतक में अस्पताल के बाहर युवक पर बरसाईं दो दर्जन गोलियां, बाबा गैंग और हिमांशु भाऊ में खूनी जंग
Feb 17, 2026 | 09:32 AMराकां (अजित पवार) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 26 फरवरी को, सुनेत्रा पवार बन सकती हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष
Feb 17, 2026 | 09:27 AMप्रोटीन से भरपूर ये खिचड़ी सेहत के लिए है रामबाण! दोपहर के लंच में करें शामिल, जानें रेसिपी
Feb 17, 2026 | 09:23 AMजिनेवा में अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता का दूसरा दौर शुरू, प्रतिबंधों और सुरक्षा पर टिकी दुनिया की नजर
Feb 17, 2026 | 09:06 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














