- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Visit Kashi Vishwanath Temple Varanasi Visit Shoes Controversy
काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में जूता पहन कर गए पीएम मोदी! सुप्रिया श्रीनेत ने किया कटाक्ष, आखिर सच क्या है?
PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने भी गए थे। उनकी एक तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि पीएम ने मंदिर में जूते पहन कर प्रवेश किया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

प्रधानमंत्री मोदी के मंदिर दर्शन के दौरान की फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
PM Modi in Kashi Vishwanath Temple: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद की एक तस्वीर पर विपक्ष हमलावर हो गया है। कई नेताओं ने फोटो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि पीएम मंदिर परिसर में जूते पहनकर घूम रहे हैं।
पीएम मोदी 29 अप्रैल को वाराणसी दौरे पर थे। इस दौरान वे काशी विश्वनाथ दर्शन करने भी गए थे। अब विपक्षी पार्टियों ने एक तस्वीर शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि पीएम जूता पहनकर मंदिए गए हैं। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद सोशल मीडिया पर आरोपों की बाढ़ आ गई। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि क्या वाकई पीएम जूते पहनकर मंदिर परिसर में दिखाई दिए या मामला कुछ और है।
बच्चों से बात कर रहे थे पीएम
दरअसल पीएम मोदी की ये तस्वीर तब की है जब वे मंदिर से बाहर निकले थे, तभी उनको कुछ बच्चे दिखाई दिए। पीएम उनसे बात कर रहे थे। उस समय पीएम के पैरों में जूते थे। मंदिर परिसर में जाने और आने के लिए कई मार्ग हैं। जब पीएम मोदी दर्शन करके बाहर निकले तो वे शंकरचार्य चौक से ललिता घाट की तरफ जा रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
UP के अंबेडकरनगर में क्रूरता की सारी हदें पार, महिला ने चार मासूमों को ईंट से कूंचकर मार डाला, देखें VIDEO
नवभारत विशेष: व्यापार समझौते से विकास की नई शुरुआत, आज भारत विश्वसनीयता की स्थिति के साथ करता है वार्ता
अब गौमांस बेचकर भारत का पेट भरेगा? शंकराचार्य का BJP पर हमला, बोले- इतने पर तो पाकिस्तान राष्ट्रमाता बना देता
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अचानक बेहोश होकर गिरे, इमरजेंसी वार्ड में कराए गए भर्ती, इलाज जारी
जहां पीएम मोदी खड़े होकर बच्चों से बात कर रहे थे उस जगह पर जूते-चप्पल पहनकर जाने में कोई रोक-टोक नहीं है। पीएम से मिलने वाले बच्चे मंदिर के गर्भगृह की तरफ दर्शन जा रहे थे। ऐसे में यह जरुरी है कि वो बच्चे बिना चप्पल जूते के जाएं। इससे ये बात पुष्ट होती है कि पीएम मोदी ने जूते वहां तक ही पहने जहां तक पहनने का नियम है।
क्या है मंदिर की नियमावली?
काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के किसी भी दरवाजे से प्रांगण में प्रवेश करने के बाद गर्भगृह के ठीक बाहर वाले एरिया में जूते चप्पल पहनने की मनाही है। इसके ठीक पहले ही जूते-चप्पल, मोबाइल फोन के साथ सभी प्रतिबंधित सभी सामानों को जमा करना होता है। इसके लिए मंदिर प्रशासन की ओर से लॉकर की व्यवस्था की गई है। यहां पर सबकुछ जमा करने के बाद दर्शनार्थियों के पास केवल मंदिर में चढ़ाने की सामग्री ही होती है। पीएम मोदी की तस्वीर भी ठीक उसी जगह की है।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र दिवस पर नागपुर में हंगामा, अलग विदर्भ की मांग को लेकर प्रर्शनकारियों ने उड़ाए काले गुब्बारे-VIDEO
कांग्रेस ने साधा निशाना
इसी तस्वीर को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया-
वैसे तो आस्था अपनी अपनी – और किसी की आस्था पर क्या कटाक्ष करना लेकिन मंदिर प्रांगण में जहाँ छोटे छोटे बच्चे और सुरक्षाकर्मी तक नंगे पैर थे वहाँ महामानव को जूते पहन कर टहलते देख अटपटा लगा Non biological यह तो जानते होंगे कि मंदिर में चमड़े से बना कोई भी सामान वर्जित होता है pic.twitter.com/lQrxX6LT4Z — Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) April 30, 2026
Pm modi visit kashi vishwanath temple varanasi visit shoes controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 May 2026: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क!
May 03, 2026 | 12:05 AMसांप पकड़कर दिखा रहा था करतब, अचानक हुआ हमला; कुछ ही मिनटों में गई जान, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 11:17 PMनांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
May 02, 2026 | 11:08 PMलेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
May 02, 2026 | 11:02 PMहाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
May 02, 2026 | 10:59 PMविदेश जाकर समझ आई देसी चीजों की कीमत! हल्दी वाला दूध बना ‘Turmeric Latte’, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 10:51 PMनागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
May 02, 2026 | 10:43 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














