

Snake Bite Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सांप पकड़कर लोगों के सामने करतब दिखाता नजर आता है।
शुरुआत में लोग इसे मनोरंजन की तरह देखते हैं, लेकिन कुछ ही मिनटों में मामला दर्दनाक हादसे में बदल जाता है। यह वीडियो एक बार फिर बता रहा है कि जहरीले और जंगली जानवरों के साथ खिलवाड़ करना कितना खतरनाक हो सकता है।
वायरल वीडियो में दिखता है कि एक व्यक्ति सड़क पर सांप लेकर आता है और लोगों के बीच जमीन पर बैठ जाता है। उसके आसपास कई लोग खड़े होकर तमाशा देख रहे होते हैं। वह खुद को सांप पकड़ने में माहिर दिखाने की कोशिश करता है।
वह बार-बार सांप को हाथ में उठाता है, छूता है और उसे घुमाकर करतब दिखाता है। कुछ देर तक सब सामान्य लगता है और लोग मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाते रहते हैं। तभी अचानक सांप हमला कर देता है और उस व्यक्ति को काट लेता है।
काटने के बाद भी शख्स सांप को संभालने की कोशिश करता है, लेकिन दर्द बढ़ने लगता है। वायरल वीडियो में वह तड़पता हुआ नजर आता है और थोड़ी देर बाद जमीन पर गिर जाता है। दावा किया जा रहा है कि कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
घटना के दौरान वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं, लेकिन कई लोग मदद करने के बजाय वीडियो रिकॉर्ड करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग कह रहे हैं कि सांप जैसे खतरनाक जानवरों के साथ खेलना जानलेवा साबित हो सकता है और ऐसे मामलों में तुरंत मदद करना ज्यादा जरूरी है।