-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Visit Ahmedabad Plane Crash Site Review Crash Timeline
Ahmedabad Plane Crash: PM मोदी आज करेंगे ग्राउंड रिव्यू, जानेंगे क्रैश की टाइमलाइन
- Written By: अक्षय साहू
प्रधानमंत्री मोदी सुबह 8:30 बजे अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं, जहां वह घटनास्थल का दौरा करेंगे। पीएम मोदी यहां हादसे की समीक्षा करने के साथ मारे गए लोगों के परिवारों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

अहमदाबाद विमान दुर्घटना की समीक्षा करेंगे पीएम मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में अब तक 290 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट के 242 यात्री और क्रू सदस्य शामिल हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज घटनास्थल का दौरा करेंगे, जहां वो हादसे की समीक्षा करेंगे।
एयर इंडिया का बोइंग 737 विमान था, जो गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। दुर्घटना में अब तक 241 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मृत्यु हो गई है। प्लेन अहमदाबाद के मेघानी IGP परिसर में स्थित डॉक्टरों के हॉस्टल की इमारत से टकरा गया, जिससे इमारत में रह रहे 50 से अधिक मेडिकल छात्र और स्थानीय लोग भी इसकी चपेट में आ गए।
घटनास्थल का दौरा करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 8:30 बजे अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं, जहां वो घटनास्थल का दौरा करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर हादसे को लेकर दुख जताया था। पीएम ने लिखा, अहमदाबाद में हुई यह भयावह त्रासदी बेहद स्तब्ध और व्यथित कर देने वाली है। यह एक ऐसी घटना है जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं लगातार मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ, जो राहत और सहायता कार्य में जुटे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पकड़ी गई ड्रग्स की बड़ी खेप: 11 करोड़ के हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ यात्री गिरफ्तार
Ahmedabad: ब्लड प्लाज्मा मिलावट रैकेट का भंडाफोड़, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
Ahmedabad Police Mission: भिक्षावृत्ति से मुक्त 276 बच्चों का स्कूल में दाखिला, उपमुख्यमंत्री रहे मौजूद
अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर बड़ा खुलासा! इस वजह से महज 4 सेकेंड में आग का गोला बना विमान, FIP का बड़ा दावा
The tragedy in Ahmedabad has stunned and saddened us. It is heartbreaking beyond words. In this sad hour, my thoughts are with everyone affected by it. Have been in touch with Ministers and authorities who are working to assist those affected. — Narendra Modi (@narendramodi) June 12, 2025
डीएनए जांच से होगी पहचान
जानकारी के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि मारे गए लोगों की पहचान करने में परेशानी आ रही है। इसके चलते राज्य सरकार ने सभी मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए परिजनों से डीएनए सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अहमदाबाद के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में शवों की पहचान और पोस्टमार्टम का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। यह हादसा न सिर्फ भारत, बल्कि बीते एक दशक की सबसे गंभीर वैश्विक विमान दुर्घटनाओं में से एक बन गया है। वहीं, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की इस हादसे में मृत्यु ने घटना को राजनीतिक रूप से भी अत्यधिक संवेदनशील बना दिया है।
Pm modi visit ahmedabad plane crash site review crash timeline
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














