‘भारत माता की जय’ से गूंजा लंदन, भारतीय समुदाय के स्वागत से गदगद हुए PM मोदी
PM Modi in UK: पीएम मोदी ने बताया कि वह गुरुवार को ब्रिटिश पीएम किएर स्टार्मर और ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध मजबूत बनाने पर जोर रहेगा।
- Written By: अर्पित शुक्ला
लंदन में पीएम मोदी (Image- Social Media)
PM Modi in UK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लंदन पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। पीएम मोदी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “ब्रिटेन में भारतीय समुदाय द्वारा मिले गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं अभिभूत हूं। भारत की प्रगति के प्रति उनका समर्पण और जुनून सचमुच उत्साहवर्धक है।”
Touched by the warm welcome from the Indian community in the UK. Their affection and passion towards India’s progress is truly heartening. pic.twitter.com/YRdLcNTWSS — Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2025
भारतीय समुदाय के लोगों ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री का भारतीय समुदाय के सदस्य स्वागत करते हुए नारे लगा रहे थे, और पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर और हाथ मिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी ने इस यात्रा को दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार और समृद्धि के नए अवसर खुलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Amarnath Yatra: बारिश के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच 4822 श्रद्धालु रवाना VIDEO
पहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत
लंदन पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में इस दौरे की महत्वता पर बात की। उन्होंने कहा, “लंदन पहुंच चुका हूं। यह यात्रा दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करेगी। हमारा ध्यान हमारे लोगों के लिए समृद्धि, विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर रहेगा। वैश्विक प्रगति के लिए भारत-ब्रिटेन की मजबूत दोस्ती जरूरी है।”
दो दिन के लिए मालदीव भी जाएंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी की यह चौथी ब्रिटेन यात्रा है। उन्हें ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने न्योता दिया था। इसके बाद वे दो दिन के लिए मालदीव जाएंगे।कीर स्टार्मर के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पीएम मोदी की पहली ब्रिटेन यात्रा है। इस यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात ब्रिटिश सम्राट किंग चार्ल्स से भी होगी। यहां वह रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी में द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देंगे और भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड डील पर औपचारिक रूप से सहमति होगी।
यह भी पढ़ें- निकल गई सारी हेकड़ी, भारत से बात करने को तैयार पाक, शहबाज शरीफ का बड़ा यू-टर्न
यूके भारत में छठा सबसे बड़ा निवेशक
विदेश सचिव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, भारत-यूके साझेदारी को 2021 में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में उन्नत किया गया था और तब से उच्च स्तरीय राजनीतिक संपर्क नियमित रूप से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष इस साझेदारी को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही मिस्री ने कहा ब्रिटेन के कई विश्वविद्यालय भी भारत में अपना कैंपस खोलने पर विचार कर रहे हैं।
