असदुद्दीन ओवैसी की खुली ललकार, हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ खोला मोर्चा; धार्मिक नफरत फैलाने का लगाया आरोप
Asaduddin Owaisi: हैदराबाद के सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के एक सोशल मीडिया वीडियो की कड़ी निंदा करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
- Written By: मनोज आर्या
Asaduddin Owaisi On Himanta Biswa Sarma: हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के एक सोशल मीडिया वीडियो की कड़ी निंदा करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ओवैसी का आरोप है कि सीएम सरमा द्वारा साझा किया गया वीडियो मुसलमानों के प्रति धार्मिक नफरत फैलाने वाला है, जिसमें “पॉइंट ब्लैंक शॉट” और “नो मर्सी” जैसे शब्दों का प्रयोग कर एक समुदाय विशेष की छवि को निशाना बनाया गया है । ओवैसी ने उच्चतम न्यायालय के ‘शाहीन अब्दुल्ला’ मामले के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी है कि ऐसे नफरती भाषणों या वीडियो पर तुरंत संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी पार्टियों जैसे कांग्रेस और बीआरएस पर भी निशाना साधा और जनता से मजलिस को मजबूत करने की अपील की ताकि अल्पसंख्यकों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखा जा सके।