सनातन कमजोर हुआ तो देश पर आएगा संकट! सीएम योगी ने फिर उठाया बांग्लादेश का मुद्दा- VIDEO
CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।
- Written By: मनोज आर्या
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि बांग्लादेश में प्रतिदिन हिंदुओं को मारा जा रहा है और उनके घरों को आग के हवाले किया जा रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन और कई राजनीतिक दल इस मुद्दे पर रहस्यमयी चुप्पी साधे हुए हैं। सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि बांग्लादेश में प्रताड़ित होने वाले अधिकांश लोग ‘दलित हिंदू’ हैं, फिर भी जाति और राजनीति के नाम पर बांटने वाले नेता इस क्रूरता पर मौन हैं। उन्होंने जनता से एकजुट रहने की अपील करते हुए “बटेंगे तो कटेंगे” के संदेश को दोहराया और आगाह किया कि सनातन धर्म की कमजोरी देश की सुरक्षा के लिए संकट बन सकती है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को एक वैश्विक महाशक्ति बनाने का संकल्प दोहराते हुए लोगों को जाति और भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतों से सावधान रहने को कहा।