आज से ‘मिशन बंगाल’ पर PM मोदी…देंगे 3200 करोड़ की सौगात, चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 दिसंबर को पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर रहेंगे। वह बंगाल में 3,200 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
- Written By: अर्पित शुक्ला
PM मोदी
PM Modi West Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 दिसंबर को पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नेशनल हाईवे, एयरपोर्ट और फर्टिलाइजर फैक्ट्री से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री 20 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के राणाघाट पहुंचेंगे, जहां वे करीब 3,200 करोड़ रुपये की लागत वाली दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें नदिया जिले में NH-34 के बाराजागुली–कृष्णनगर सेक्शन के 66.7 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग का उद्घाटन और उत्तर 24 परगना जिले में बारासात–बाराजागुली सेक्शन के 17.6 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग का शिलान्यास शामिल है।
प्रधानमंत्री जनसभा को भी करेंगे संबोधित
ये परियोजनाएं कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच एक अहम संपर्क मार्ग के रूप में विकसित होंगी। इनके पूरा होने से यात्रा का समय लगभग 2 घंटे घटेगा, ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनके साथ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी उपस्थित रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
अभिजीत दिपके और सौरव दास पर POCSO के तहत कार्रवाई की मांग, फंडिंग पर उठे बड़े सवाल, बंगाल में जीरो FIR दर्ज
आज की ताजा खबर 05 अगस्त LIVE: सरकार के खिलाफ संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
असम भी जाएंगे पीएम मोदी
इसके बाद प्रधानमंत्री 20 दिसंबर को ही असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचेंगे। दोपहर करीब 3 बजे वे लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और उसका निरीक्षण भी करेंगे। यह टर्मिनल लगभग 1.4 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है और सालाना करीब 1.3 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है। यह देश का पहला नेचर-थीम आधारित एयरपोर्ट टर्मिनल है, जिसकी डिजाइन असम की जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है।
यह भी पढ़ें- ‘भगवान राम मुसलमान थे’ TMC नेता के बयान पर अयोध्या में भूचाल, संतों ने कहा- या तो पागल या DNA में…
प्रधानमंत्री 21 दिसंबर को सुबह गुवाहाटी के बोरागांव स्थित शहीद स्मारक क्षेत्र में असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे डिब्रूगढ़ जिले के नामरूप जाएंगे, जहां असम वैली फर्टिलाइजर एंड केमिकल कंपनी लिमिटेड के अमोनिया-यूरिया फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट का भूमिपूजन करेंगे। लगभग 10,600 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना किसानों के लिए बेहद लाभकारी मानी जा रही है। इसके शुरू होने से असम और आसपास के राज्यों की उर्वरक जरूरतें पूरी होंगी, आयात पर निर्भरता कम होगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
