Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

युमनाम खेमचंद बने मणिपुर के मुख्यमंत्री…राज्यपाल अजय भल्ला ने दिलाई शपथ, राज्य को मिली पहली महिला डिप्टी CM

Manipur New CM: युमनाम खेमचंद सिंह राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने राजभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्य को पहली महिला डिप्टी CM भी मिल गई है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 04, 2026 | 07:12 PM

युमनाम खेमचंद सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Yumnam Khemchand Oath: पिछले 33 महीनों से हिंसा से जूझ रहे मणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। युमनाम खेमचंद सिंह राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने राजभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसके साथ ही सूबे को पहली महिला उपमुख्यमंत्री भी मिल गई है। नेमचा किपगेन और लोदी दिखो ने भी डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। नेमचा किपगेन मणिपुर की पहली महिला उप मुख्यमंत्री बनी हैं। दो अलग-अलग समुदाय के डिप्टी सीएम बनाकर भाजपा ने गतिरोध कम करने की कोशिश की है।

Imphal, Manipur: Losi Dikho takes oath as the Deputy Chief Minister of Manipur pic.twitter.com/mcLAx0L7kK — IANS (@ians_india) February 4, 2026

सम्बंधित ख़बरें

अमृता फडणवीस पर अभद्र टिप्पणी का मामला: गायिका अंजली भारती के खिलाफ FIR की मांग, महिला मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

भाजपा में बड़ा उलटफेर…कद्दावर नेता अन्नामलाई ने चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी से किया किनारा

नेहरू पर आपत्तिजनक बयान, गद्दारी, मक्कारी और अय्याशी…भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने और क्या कह दिया?

भिवंडी मनपा में मेयर को लेकर भाजपा में दो फाड़, विधायक महेश चौगुले को लगा झटका, 46 का आंकड़ा बना पहेली

आखिर कौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह?

युमनाम खेमचंद सिंह मैतेई समुदाय से आते हैं। खेमचंद ने अपनी सियासी शुरुआत टीएमसी से की थी। उन्होंने पहली बार सिंगजामेई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। इसके बाद वे भाजपा से जुड़े और आरएसएस से नजदीकियां बढ़ीं। 2017 और 2022 में दोबारा से सिंगजामेई निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। खेमचंद ने मणिपुर विधानसभा के स्पीकर भी रहे हैं और एन बीरेन सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

जानिए कौन हैं DyCM नेमचा किपगेन?

नई सरकार में कुकी समुदाय की नेमचा किपगेन को डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाया गया है। नेमचा ने 2017 और 2022 दोनों चुनावों में बीजेपी के टिकट पर कुकी-बहुसंख्यक निर्वाचन क्षेत्र कांगपोकपी सीट जीती थीं। वे भी एन बीरेन सिंह सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। नेमचा उन 10 कुकी विधायकों में से एक हैं जिन्होंने पहाड़ी इलाकों के लिए अलग प्रशासन की मांग की थी।

नागा समुदाय से आते हैं लोधी दिखो

लोधी दिखो नागा समुदाय से हैं और उन्होंने 2012, 2017 और 2022 में नागा पीपल्स फ्रंट (NPF) के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता है। वह विधानसभा में NPF विधायक दल के नेता भी हैं और बीरेन सिंह के मंत्रिमंडल में प्रिंटिंग और स्टेशनरी मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। मणिपुर में दो डिप्टी चीफ मिनिस्टर नियुक्त करने की रणनीति को दोनों समुदायों को खुश करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: युमनाम खेमचंद बने मणिपुर के मुख्यमंत्री…राज्यपाल अजय भल्ला ने दिलाई शपथ, राज्य को मिली पहली महिला डिप्टी CM

खेमचंद चुने गए विधायक दल के नेता

मंगलवार को एनडीए यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में युमनाम खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया था। जिसके बाद उन्होंने आज विधायकों के साथ राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

Yumnam khemchand sworn in as manipur chief minister governor ajay bhalla administers oath

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 04, 2026 | 06:31 PM

Topics:  

  • BJP
  • Latest News
  • Manipur
  • Manipur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.