ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
04 Feb 2026 07:53 AM (IST)
कर्नाटक में विपक्ष के नेता आर. अशोक और बीजेपी के कई विधायकों ने रातभर विरोध प्रदर्शन जारी रखा और विधान सौधा के अंदर ही ठहरे रहे। बीजेपी के नेता और विधायक आज सुबह विधानसभा में घूमते नजर आए। भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर एक्साइज मंत्री आरबी तिम्मापुर के इस्तीफे की मांग करते हुए बीजेपी नेताओं ने रातभर धरना प्रदर्शन किया।
Bengaluru, Karnataka: Protesting BJP and JD(S) MLAs are demanding the resignation of Karnataka’s Excise Minister R. B. Timmapur over an alleged ₹6,000-crore scam in the excise department pic.twitter.com/d0S1qbcKBM
— IANS (@ians_india) February 4, 2026
04 Feb 2026 07:22 AM (IST)
पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के एसआईआर के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में ममता बनर्जी स्वयं वकील के तौर पर बहस पेश कर सकती हैं।
04 Feb 2026 06:32 AM (IST)
यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश बनारसी यादव मारा गया।
Breaking News Live in Hindi: वाशिंगटन में आयोजित होने वाली ‘क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल’ बैठक से पहले भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री सेक्रेटरी मार्को रुबियो से अहम मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, रणनीतिक सहयोग और महत्वपूर्ण खनिजों से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मुकाबले में आज टीम इंडिया मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेगी। दिनभर की अन्य तमाम बड़ी ख़बरों के लिए इस ब्लॉग को स्क्रॉल करते रहें…