-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Rally In Hoshiarpur Punjab
संविधान खत्म करने के आरोप पर मोदी का पलटवार, ‘‘आपातकाल और सिख दंगों में क्यों संविधान की नहीं सूझी”
- Written By: रीना पंवार
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में अपनी आखिरी चुनावी रैली में होशियारपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल के दौरान संविधान का गला घोंट दिया था तथा जब 1984 के दंगों में सिखों की हत्या हो रही थी तब उसने संविधान की परवाह नहीं की।

होशियारपुर में चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
होशियारपुर (पंजाब) : सात चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में अपनी आखिरी चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान-संविधान की रट लगाने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन और आम आदमी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि आपातकाल के दौरान जब संविधान का गला घोंट रहे थे, जब 1984 के दंगों में सिखों की हत्या हो रही थी तब उसने संविधान की परवाह क्यों नहीं की।
‘‘84 के दंगों में सिखों के गले में टायर बांधकर जलाया जा रहा था, तब इन्हें संविधान की नहीं सूझी।”
होशियारपुर से पार्टी उम्मीदवार अनीता सोम प्रकाश और आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार सुभाष शर्मा के पक्ष में यहां आयोजित रैली में प्रधानमंत्री ने आरक्षण, भ्रष्टाचार और राम मंदिर के मुद्दों पर भी बात की। भाजपा के सत्ता में आने पर संविधान को खत्म करने के कांग्रेस के आरोप पर पलटवार करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आजकल देश के लोग इंडी गठबंधन वालों से संविधान-संविधान की रट सुन रहे हैं। ये वो लोग हैं जिन्होंने आपातकाल के दौरान संविधान का गला घोंट दिया था।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रैली में कहा, ‘‘जब 84 के दंगों में सिखों के गले में टायर बांधकर जलाया जा रहा था, तब इन्हें संविधान की नहीं सूझी।”
‘‘कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की आरक्षण को लेकर नीयत खतरनाक”
उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन की मंशा खतरनाक है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 10 सालों में मैंने हमेशा एससी/एसटी/ओबीसी के लिए आरक्षण की रक्षा की है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन मेरे प्रयासों से नाराज है। विपक्ष पर संविधान की भावना और बी आर अंबेडकर की भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वे सरकारी नौकरियों, खेल, सरकारी निविदाओं और विश्वविद्यालयों में प्रवेश में धर्म के आधार पर आरक्षण चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष दलितों और दबे-कुचले लोगों से आरक्षण छीनकर मुसलमानों को आरक्षण का अधिकार देना चाहता है। उन्होंने इंडिया गठबंधन की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि धर्म के आधार पर देश को बांटने की यह बहुत बड़ी साजिश है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला करते हुए मोदी ने इसे भ्रष्टाचार की जननी करार दिया और कहा कि पार्टी ने भ्रष्टाचार में दोहरी पीएचडी की है।
सम्बंधित ख़बरें
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
‘‘आप भयंकर झूठी पार्टी”
वहीं आप पार्टी पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि अब कट्टर भ्रष्टाचारी ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया है। उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते कहा, ‘‘आप देख रहे हैं कि वे यहां (पंजाब में) एक-दूसरे के खिलाफ लड़ने का नाटक कर रहे हैं। दिल्ली में वे एक साथ लड़ रहे हैं।” आप को भयंकर झूठी पार्टी करार देते हुए मोदी ने कहा कि आप ने कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में पहली सरकार बनाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने भ्रष्टाचार में लिप्त होने का सबक कांग्रेस से सीखा है। उन्होंने कहा कि कट्टार भ्रष्टचारी आप पार्टी का जन्म सबसे पुरानी पार्टी की कोख से हुआ है।
‘‘आप पार्टी ने नशे को ही आय का स्रोत बना लिया”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरोप लगाया कि आप का दावा है कि वह राज्य से नशीले पदार्थ के खतरे को खत्म कर देगी जबकि उन्होंने सरकार बनाने के बाद इसे अपनी आय का स्रोत बना लिया। पूरी दुनिया को अब दिल्ली शराब घोटाले के बारे में पता चल गया है। यहां (पंजाब में) अवैध खनन माफिया बड़े पैमाने पर हैं। कट्टर भ्रष्टाचारी और भयंकर झूठवादी ने पंजाब को गैंगवार में धकेल दिया। उन्होंने पंजाब में उद्योग और खेती को नष्ट कर दिया है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की स्वार्थ की राजनीति से देश को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यही लोग हैं, जो अपने वोट बैंक के लिए लगातार राम मंदिर का विरोध करते रहे। तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इंडी गठबंधन सीएए (संशोधित नागरिकता कानून) का विरोध कर रहा है।
‘‘गरीब कल्याण के पीछे गुरु रविदास जी की प्रेरणा”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दशकों बाद ऐसा समय आया है कि पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है। गुरु रविदास को याद करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि गरीब कल्याण उनकी सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है और इसके पीछे गुरु रविदास जी की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि देश ने पिछले 10 वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास देखा है और इसकी सबसे बड़ी वजह है विकसित भारत का सपना। आज हर भारतीय विकसित भारत के सपने के साथ जुड़ गया है और इसलिए हर देशवासी हमें आशीर्वाद दे रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 10 साल में भारत ने जो विकास करके दिखाया है, वह अभूतपूर्व रहा है। आज जब पंजाब के लोग, दूसरे राज्यों के लोग विदेश जाते हैं तो खुद देखते हैं कि वहां भारत और भारतीयों की इज्जत कितनी बढ़ गई है।” उन्होंने कहा कि जब देश में दमदार सरकार होती है तो विदेशी सरकारें भी हमारा दम देखती हैं।
‘‘आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास के नाम पर हो”
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी इच्छा है कि स्थानीय आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखा जाए। उन्होंने इसे इस चुनाव की अपनी आखिरी जनसभा बताते हुए कहा कि होशियारपुर को ‘छोटी काशी’ कहा जाता है और यह गुरु रविदास की तपोभूमि है। उन्होंने कहा, ‘‘वाराणसी से मैं सांसद हूं, और वहां गुरु रविदास का जन्म हुआ था। इसलिए होशियारपुर की इस पवित्र भूमि पर चुनाव प्रचार का समापन मेरे लिए गर्व की बात है।” कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे और सेना की कभी परवाह नहीं की तथा सरकारी खजाने को खाली कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर भारतीय विकसित भारत के सपने से जुड़ा हुआ है और हमें आशीर्वाद दे रहा है। बता दें कि पंजाब की 13 संसदीय सीट के लिए लोकसभा चुनाव के अंतिम और सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा।
Pm modi rally in hoshiarpur punjab
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













