- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Praises Kamala Harris Says She Is A Source Of Inspiration For Many People Across The World
प्रधानमंत्री मोदी ने की कमला हैरिस की तारीफ, कहा दुनिया भर में कई लोगों के लिए ‘प्रेरणा का स्रोत’ हैं
- Written By: वैष्णवी वंजारी

वाशिंगटन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति (US Vice President) कमला हैरिस (Kamala Harris) को दुनिया भर में कई लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया और भरोसा जताया है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और हैरिस के नेतृत्व में द्विपक्षीय संबंध नई ऊंचाइयों को छुएंगे। मोदी ने शुक्रवार को अपनी द्विपक्षीय बैठक से पहले हैरिस के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। मोदी ने कहा, ‘‘आप जब अमेरिका की उपराष्ट्रपति चुनी गईं तो यह एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण था। आप दुनिया भर में कई लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गईं।”
व्हाइट हाउस की वेबसाइट के अनुसार, भारतवंशी हैरिस (56) दक्षिण एशियाई मूल की ऐसी पहली अश्वेत महिला हैं जो अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि राष्ट्रपति जो बाइडन और आपके (हैरिस के) नेतृत्व में हमारे द्विपक्षीय संबंध नई ऊंचाइयों को छुएंगे।” मोदी ने उपराष्ट्रपति हैरिस और उनके पति डगलस एमहॉफ को भारत यात्रा के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, ‘‘आपकी इस जीत के सफर को जारी रखते हुए भारतीय भी चाहेंगे कि आप इसे भारत में भी जारी रखें और जो आपके भारत आने की प्रतीक्षा में है, इसलिए मैं आपको भारत आने का निमंत्रण देता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
Kamala Harris का डोनाल्ड ट्रंप पर सीधा हमला: ईरान युद्ध को बताया एपस्टीन विवाद से ध्यान भटकाने की चाल
स्कूल से घर लौट रहा था 5 साल का बच्चा…उठा ले गए ट्रंप के अधिकरी, मामला खुला तो मचा बवाल
ड्रग्स-डेमोक्रेसी ड्रामा है…कमला हैरिस ने बता दी ट्रंप की असलियत, दुनिया के लिए खौफनाक है नया सच!
‘US की राष्ट्रपति बनेगी महिला’, व्हाइट हाउस में होगी कमला हैरिस की एंट्री, चुनाव लड़ने के दिए संकेत
भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान जून में हैरिस के साथ हुई अपनी बातचीत को याद करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘कुछ महीने पहले हमें एक-दूसरे से फोन पर बात करने का अवसर मिला था। उस समय हमने एक विस्तृत चर्चा की थी। जिस तरह से आपने मुझसे इतनी गर्मजोशी और स्वाभाविक रूप से बात की, मुझे वह हमेशा याद रहेगा।” उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत कठिन समय था। भारत महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा था लेकिन एक परिवार और संबंधी की तरह तथा बेहद गर्मजोशी से आपने मदद के लिए हाथ बढ़ाया।
आपने मुझसे बातचीत के दौरान जो शब्द कहे, उन्हें मैं हमेशा याद रखूंगा और मैं आपको तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।” उन्होंने कहा, ‘‘एक सच्चे मित्र की तरह, आपने तुरंत सहयोग और संवेदनशीलता से भरा संदेश दिया था और हमने पाया कि अमेरिका की सरकार, कॉरपोरेट क्षेत्र और भारतीय समुदाय सभी भारत की मदद के लिए एक साथ आए।” हैरिस के पिता एक अश्वेत थे और उनकी माता भारतीय थीं। उनके पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका से थे और मां श्यामला गोपालन चेन्नई में कैंसर अनुसंधानकर्ता और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता थीं। (एजेंसी)
Pm modi praises kamala harris says she is a source of inspiration for many people across the world
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














