-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi On Telangana Karnataka Tamil Nadu Tour Today Will Address Public Meeting In Shivamogga Will Do Road Show In Coimbatore
PM मोदी आज तेलंगाना-कर्नाटक-तमिलनाडु दौरे पर, शिवमोग्गा में जनसभा को करेंगे संबोधित, कोयंबटूर में करेंगे ‘रोड शो’
- Written By: अक्सा अंसारी

फाइल फोटो
बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सोमवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (Former Chief Minister of Karnataka BS Yediyurappa) के गृह क्षेत्र शिवमोग्गा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा के बाद कर्नाटक में यह उनकी दूसरी जनसभा होगी। पहली रैली शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के गृह क्षेत्र कलबुर्गी में थी।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) को येदियुरप्पा के गृह जिले में सभा के लिए अल्लामा प्रभु मैदान (फ्रीडम पार्क) में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। येदियुरप्पा पार्टी के अहम संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं। येदियुरप्पा के बड़े बेटे बी वाई राघवेंद्र शिमोग्गा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा ने घोषणा की है कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि वह हावेरी लोकसभा सीट से अपने बेटे के. ई. कांतेश को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज हैं।
Wonderful to be in Karnataka. Speaking at a massive rally in Kalaburagi. Do watch.https://t.co/nE08dQn55E — Narendra Modi (@narendramodi) March 16, 2024
जोरों शोरों से चल रही तैयारियां
ईश्वरप्पा ने तो यहां तक ऐलान कर दिया है कि वह मोदी की जनसभा में भी शामिल नहीं होंगे। असंतुष्ट नेता ने पहले कहा था कि प्रधानमंत्री “उनके दिल में बसते हैं।” भाजपा के प्रदेश प्रमुख एवं युदियुरप्पा के दूसरे बेटे बी वाई विजयेंद्र ने तैयारियों की निगरानी के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अल्लामा प्रभु मैदान (Allama Prabhu Maidan) का दौरा किया और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए कि सभा सुचारू रूप से चले। वह शिकारीपुरा से विधायक हैं।
भाजपा का इस चुनाव में 2019 के अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का लक्ष्य है, जब उसने राज्य की 28 लोकसभा सीट में से 25 सीट जीती थीं। साल 2019 में कांग्रेस और जद (एस) ने एक-एक सीट जीती थी, जबकि भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुमलता अंबरीश ने एक सीट पर जीत हासिल की थी।
सम्बंधित ख़बरें
नड्डा vs खरगे: संसद में खरगे के बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- मुझे क्लासरूम से गिरफ्तार किया, भारी बवाल
CJP सौरव दास और उमर खालिद का क्या है कनेक्शन? राजीव चंद्रशेखर ने खोला राज, पोस्ट शेयर कर बड़ी साजिश का अंदेशा
संत रविदास की जन्मस्थली से भाजपा का नया मिशन, योगी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
(एजेंसी)
Pm modi on telangana karnataka tamil nadu tour today will address public meeting in shivamogga will do road show in coimbatore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा में तीन वर्षीय मासूम की मौत मामले में नया मोड़; मां और प्रेमी पर हत्या का आरोप, पिता ने दर्ज कराई FIR
Jul 29, 2026 | 06:05 PMसिर्फ डिग्री ही नहीं, कौशल और रोजगार भी जरूरी… नवभारत एजुकेशन कॉनक्लेव में मंत्री आशीष शेलार का बड़ा संदेश
Jul 29, 2026 | 06:02 PMसावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें? जानें सही पूजन विधि, जरूरी सामग्री और महादेव को प्रसन्न करने के नियम
Jul 29, 2026 | 05:59 PM42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
Jul 29, 2026 | 05:59 PMWhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
Jul 29, 2026 | 05:56 PMजनता सहे लोकल के झटके, पर BMC के माननीयों को स्कॉर्पियो में होता है पीठ दर्द! अब चाहिए महंगी इनोवा क्रिस्टा
Jul 29, 2026 | 05:51 PMभोपाल में किसानों का भारी बवाल! कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप
Jul 29, 2026 | 05:46 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














