Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएम मोदी और नेपाल के RSP अध्यक्ष रवि लामिछाने की मुलाकात, ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति पर दिया जोर

PM Modi Nepal Meeting: प्रधानमंत्री मोदी ने रवि लामिछाने से मुलाकात के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सांझा की। पीएम ने इसे भारत और नेपाल की मित्रता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 03, 2026 | 04:48 PM

पीएम मोदी- रबि लामिछाने(सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

PM Modi Meeting With Rabi Lamichhane: भारत और नेपाल के रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा अपडेट दिया है। पीएम मोदी ने नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने से मुलाकात के बाद दोनों देशों के साझा और समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

पीएम मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तस्वीरें सांझा करते हुए लिखा कि रबि लामिछाने के मुलाकात कर बहुत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि वह साथ मिलकर साझा और समृद्ध भविष्य के निर्माण की इच्छा का पूरी तरह समर्थन करते है। भारत के लिए नेपाल उसकी “नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी” के तहत एक महत्वपूर्ण और प्राथमिक साझेदार है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति का जिक्र करते हुए कहा कि नेपाल भारत का एक प्राथमिकता वाला साझेदार है। नई सरकार के साथ मिलकर दोनों देशों के बहुआयामी और ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए भारत पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक संबंध लंबे समय से मजबूत रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

कालापानी, लिपुलेख के बीच PM बालेन शाह का विवादित बयान! क्या है ‘दसगजा’ बॉर्डर का पूरा गणित? VIDEO

PM Modi Tweet: सुमन कल्याणपुर के निधन पर पीएम ने जताया दुख, बोले- उनकी आवाज हमेशा अमर रहेगी

बालेन शाह के बयान से बढ़ा विवाद! अब दिल्ली आ रहे RSP चीफ रवि लामिछाने; भारत-नेपाल संबंधों पर क्या होगा असर?

1 जून का इतिहास : दो बड़ी घटनाएं, जब नेपाल के शाही परिवार की नृशंस हत्या और नरगिस का जन्मदिन भी आज

नेपालको राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टीका सभापति श्री रवि लामिछानेज्यूसँग भेट्न पाउँदा अत्यन्तै खुशी लागेको छ । एक साझा र समृद्ध भविष्यका लागि मिलेर काम गर्ने वहाँको चाहनालाई म स्वागत गर्दछु र त्यसमा पूर्ण रुपमा सहमत छु । हाम्रो छिमेकी पहिलो नीति अन्तर्गत नेपाल प्राथमिकतामा रहेको… pic.twitter.com/5xNRbyQKTX — Narendra Modi (@narendramodi) June 3, 2026

यह भी पढ़ें- एक ही सीढ़ी, अंदर भरा धुआं…दिल्ली के होटल में कैसे लगी आग? फायर ऑफिसर ने बताई अग्निकांड की खौफनाक कहानी

लामिछाने ने अन्य नेताओं से की मुलाकात

जानकारी के मुताबिक नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने इन दिनों भारत की यात्रा पर है। उन्होंने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। लामिछाने ने एक्स पोस्ट पर इन मुलाकातों की जानकारी सांझा किया और इसे बेहद अहम और उपयोगी बताया।

5 जून को लौटेंगे स्वदेश

मुलाकात के दौरान रवि लामिछाने ने नेपाल-भारत संबंध, आपसी हित, लोकतांत्रिक अभ्यास, सुरक्षा सहयोग तथा दोनों देशों के राजनीतिक दलों के बीच संवाद और सहयोग के विषयों पर विचार-विमर्श किया। लामिछाने 5 जून को अपने देश नेपाल वापस लौट जाएंगे।

बता दें कि भारत और नेपाल के संबंध केवल राजनीतिक स्तर पर ही नहीं है, बल्कि व्यापार, ऊर्जा, कनेक्टिविटी, शिक्षा, पर्यटन के माध्यम से दोनों देशों के संबंध काफी बेहतर है।  भारत और नेपाल के बढ़ते सहयोग को दोनों देशों के लिए बेहद सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Pm modi meets nepal rsp chief rabi lamichhane emphasizes neighborhood first policy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2026 | 04:48 PM

Topics:  

  • Indian Prime Minister Narendra Modi
  • Modi PM
  • Nepal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.