अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने की पीएम मोदी से मुलाकात, दिया ये खास तोहफा- देखें VIDEO
PM Modi meet Shubhanshu Shukla: पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि की सराहना की और उन्हें बधाई दी। शुभांशु ने ISS से पृथ्वी की खींची गई तस्वीरें PM मोदी को गिफ्ट की।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, पीएम मोदी (Image- Social Media)
PM Modi Meet Shubhanshu Shukla VIDEO: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंचकर इतिहास रचने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को अपनी अंतरिक्ष यात्रा की जानकारी दी। नई दिल्ली में शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से भेंट की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया और उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा की। शुभांशु शुक्ला ने उन्हें अंतरिक्ष में बिताए गए पल और अपने अनुभवों के बारे में बताया। उन्होंने अंतरिक्ष में किए गए रिसर्च के बारे में भी अवगत कराया।
भारत को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “शुभांशु शुक्ला के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने अंतरिक्ष में उनके अनुभवों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति और भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन सहित कई विषयों पर चर्चा की। भारत को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है।”
#WATCH | Group Captain Shubhanshu Shukla, who was the pilot of Axiom-4 Space Mission to the International Space Station (ISS), meets Prime Minister Narendra Modi. pic.twitter.com/0uvclu9V2b — ANI (@ANI) August 18, 2025
सम्बंधित ख़बरें
आज शाम PM आवास पर BJP की बड़ी बैठक, राज्यसभा उम्मीदवारों और 12 साल के रिपोर्ट कार्ड पर लगेगी मुहर!
नहर में फंसी डॉल्फिन और 13 घंटे का खौफनाक ऑपरेशन… PM मोदी ने ‘मन की बात’ में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा!
Mann Ki Baat: लंगड़ा, दशहरी से लेकर अल्फांसो तक, PM मोदी ने गिनाईं आमों की खूबियां, बोले- आप आम नहीं, खास हैं
Ahilyabai Holkar Jayanti: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई को किया नमन, जानें किसने क्या लिखा
भारतभूमि से दूर लेकिन भारतवासियों के दिलों के करीब
बता दें कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष में गए भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बात की थी। पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला से कहा था कि आप भारतभूमि से दूर हैं, लेकिन भारतवासियों के दिलों के सबसे करीब हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि आपके नाम में भी शुभ है और आपकी यात्रा नए युग का शुभ आरंभ भी है। जब हम दोनों बात कर रहे हैं, तो मेरे साथ 140 करोड़ भारतवासियों की भावनाएं भी हैं। मेरी आवाज में सभी भारतीयों का उत्साह और उमंग शामिल है।”
यह भी पढ़ें- PM Modi-Putin Call: पुतिन का पीएम मोदी को फोन, अलास्का में ट्रंप के साथ हुई मीटिंग पर चर्चा
अंतरिक्ष की विशालता देखकर पहला ख्याल क्या आया?
पीएम मोदी ने आगे कहा था कि अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने के लिए मैं आपको हार्दिक बधाई और शुभकामना देता हूं। प्रधानमंत्री ने अपनी बातचीत में कहा कि हर भारतीय देख रहा है कि शुभांशु शुक्ला कितने ‘डाउन टू अर्थ’ हैं। उन्होंने शुभांशु से पूछा था कि अंतरिक्ष की विशालता देखकर पहला ख्याल क्या आया? इसके जवाब में भारतीय अंतरिक्ष यात्री ने कहा था कि अंतरिक्ष से कोई सीमा दिखाई नहीं देती, हम भारत को मैप पर देखते हैं और भारत सच में बहुत भव्य दिखता है।
