देश को बेहतर हालात में छोड़ रहा हूं… संसद में आखिरी बार बोले कीर स्टार्मर, विरोधियों को दिया करारा जवाब
Keir Starmer Resign: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कीर स्टारमर ने हाउस ऑफ कॉमंस में अपना आखिरी भाषण देते हुए गर्व जताया कि वह देश को पहले से बेहतर स्थिति में छोड़ रहे हैं।
- Written By: अक्षय साहू
कीर स्टार्मर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Keir Starmer Last Speech House of Commons: कीर स्टार्मर ने बतौर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आखिरी बार हाउस ऑफ कॉमंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह देश को उस स्थिति से बेहतर हालात में छोड़कर जा रहे हैं, जैसी स्थिति में उन्होंने कार्यभार संभाला था। स्टार्मर ने 22 जून को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
संसद में प्रश्नकाल के दौरान लेबर पार्टी की सांसद और स्टार्मर की करीबी सहयोगी कैरोलिन हैरिस ने कहा जब स्टार्मर ने पार्टी का नेतृत्व संभाला था, तब बहुत कम लोगों को भरोसा था कि वह जरूरी बदलाव ला पाएंगे। आज उनके नेतृत्व की बदौलत बच्चे अधिक न्यायपूर्ण ब्रिटेन में बड़े हो रहे हैं और देश वैश्विक मंच पर मजबूती से खड़ा है।
स्टार्मर ने आखिरी संबोधन में क्या कहा?
हैरिस ने कहा कि पूरे कार्यकाल के दौरान स्टार्मर की शालीनता और साहस लगातार दिखाई दिया। उनकी बातों के जवाब में स्टार्मर ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा, डिस्पैच बॉक्स से यह मेरा आखिरी जवाब होगा। उन्होंने कहा, हर प्रधानमंत्री जानता है कि जब वह यह जिम्मेदारी संभालता है, तो एक दिन उसे इसे किसी और को सौंपना होगा। वह दिन अब मेरे लिए आ गया है।
सम्बंधित ख़बरें
जिनका पैसा चोरी हुआ, उन्होंने सच्ची श्रद्धा से दान नहीं दिया…चढ़ावा चोरी पर सतीश महाना के बयान पर बवाल!
Explainer: मोसाद का एजेंट निकला ईरान का राष्ट्रपति! तख्तापलट की थी साजिश, कैसे फेल हुआ इजरायल का मास्टरप्लान?
वाराणसी में एलिवेटेड कॉरिडोर, रेलवे अपग्रेडेशन…मोदी कैबिनेट ने लिए 7 बड़े फैसले, सेमीकॉन 2.0 को मिली मंजूरी
ओमान जहाज हमले में पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत, रोते हुए ससुर बोले- बस बेटे का शव लौटा दो सरकार
स्टार्मर ने आगे कहा कि यह उनके राजनीतिक सफर का अंत है। उन्होंने कहा, छह सालों में हमने 2019 की ऐतिहासिक हार से 2024 की ऐतिहासिक जीत तक का सफर तय किया और सरकार में दो सालों के बाद मैं देश को पहले से बेहतर स्थिति में छोड़कर जा रहा हूं। मुझे हमारी सभी उपलब्धियों पर गर्व है।
स्टार्मर ने सहयोगियों का किया धन्यवाद
उन्होंने संसद अध्यक्ष, संसद के कर्मचारियों और अपने निर्वाचन क्षेत्र के कार्यालयों में कार्यरत लोगों का उनके सहयोग और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने सिविल सेवा के अधिकारियों, अपनी राजनीतिक टीम और पार्टी के सहयोगियों का भी आभार जताया।
स्टार्मर ने कहा कि उनकी टीम ने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया और उनके लिए हर चुनौती का सामना करने को तैयार रही। उन्होंने अपनी पार्टी के सांसदों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उन सभी पर गर्व है। उन्होंने अपने उत्तराधिकारी को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा भी दिलाया और संसद के सभी सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़ें- Explainer: मोसाद का एजेंट निकला ईरान का राष्ट्रपति! तख्तापलट की थी साजिश, कैसे फेल हुआ इजरायल का मास्टरप्लान?
लोगों का जीवन बेहतर हुआ
अपने संबोधन के अंत में कीर स्टार्मर ने कहा कि जिन लोगों का जीवन उनकी सरकार के दौरान बेहतर हुआ और जो समाज में अक्सर अनसुने रह जाते हैं, वही उनके राजनीति में आने की सबसे बड़ी प्रेरणा रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, मैं तुम सबसे प्यार करता हूं। गुडबाय।
