Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केरलम चुनाव से पहले मोदी के ‘मिशन साउथ’ का आगाज, प्रधानमंत्री ने दी करोड़ों की सौगात

PM Modi In Kochi: केरलम दौरे पर पीएम मोदी मछुआरा समुदाय की सभा में शामिल हुए, कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया और तिरुचिरापल्ली से 5 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने का ऐलान किया।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Mar 11, 2026 | 03:33 PM

पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi Keralam Visit: साउथ के चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरलम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्धाटन किया और राज्य को कई सौगात भी दी। इसी बीच कोच्चि में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए के चुनाव सम्मेलन में भी पीएम शामिल हुए। साथ ही उन्होंने कोच्चि में अखिल केरल धीवरा सभा के स्वर्ण जयंती सम्मेलन को संबोधित भी किया।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ किया जाना मलयाली भाइयों के लिए प्रसन्नता की बात है। प्रधानमंत्री मोदी ने कोच्चि में एक मेगा रोड शो भी किया। पीएम मोदी ने 2018 में आई बाढ़ के दौरान मछुआरा समुदाय की भूमिका को भी सराहा।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अखिल केरल धीवरा सभा में शामिल हुए। आज अखिल केरव धीवरा की 50वीं वर्षगांठ है। पीएम मोदी ने संगठन के सदस्यों को सुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले 50 सालों से यह संगठन मछुआरा समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर काम कर रहा है। 50 साल की इस यात्रा में आपका परिश्रम, सेवा भाव जुड़ा है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि समुद्र में मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नावों में 4500 से ज्यादा सैटेलाइट-आधारित ट्रांसपोंडर लगाए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

क्या साल 2011 वाला उलटफेर दोहराएगी बंगाल की जनता? दीदी का आखिरी लिटमस टेस्ट आज

विधानपरिषद में बीजेपी के 5 उम्मीदवारों में 1 महिला भी, जानें कौन हैं,माधवी नाइक ?

BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO

दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO

The work of Akhila Kerala Dheevara Sabha for the welfare of fishermen is commendable and aligns with NDA’s vision of empowering coastal communities. https://t.co/CqK0QMLAY7 — Narendra Modi (@narendramodi) March 11, 2026

तिरुचिरापल्ली में 5 नई ट्रेंनों को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली से कई नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे, जो दक्षिण भारत की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई पर ले जाएंगी। इस दौरान दो अमृत भारत एक्सप्रेस, दो एक्सप्रेस ट्रेनें और एक पैसेंजर ट्रेन शुरू होंगी। साथ ही केरल के एर्णाकुलम से एक पैसेंजर ट्रेन भी शुरू होगी। ये सेवाएं तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और झारखंड के लाखों यात्रियों को लाभ पहुंचाएंगी।

यह भी पढ़ें: लोकसभा में फूटा राहुल गांधी का गुस्सा, बोले- मेरा नाम लिया जाता है लेकिन बोलने नहीं देते

फूंका चुनावी बिगुल

पीएम मोदी के इस दौरे को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इसी साल केरल में चुनाव होने हैं। ऐसे में मछुआरों की सभाओं को संबोधित करना और राज्य को 5 नई ट्रेनें देना भाजपा को चुनाव में फायदा पहुंचा सकता है। साथ ही बताया जा रहा है कि एनडीए के चुनाव सम्मेलन के उद्घाटन में 50 हजार कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दलों के नेता और कार्यकर्ता भी इस सम्मेलन में मौजूद रहे।

Pm modi keralam visit kochi roadshow new trains announcement kerala election 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2026 | 03:26 PM

Topics:  

  • BJP
  • Indian Prime Minister Narendra Modi
  • Kerala
  • Keralam Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.