Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

G7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे पीएम मोदी, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ग्रुप ऑफ 7 (G7) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 13, 2026 | 09:32 PM

पीएम मोदी-ट्रंप (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

PM Modi Meeting With US President Donald Trump: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ग्रुप ऑफ 7 (G7) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

पीएम मोदी ने दी जानकारी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर लिखा कि अगले कुछ दिनों मैं फ्रांस और स्लोवाकिया में कई कार्यक्रमों में शामिल होऊंगा। जिनमें द्विपक्षीय बातचीत, बहुपक्षीय बैठकें और भारतीय समुदाय के लोगों से मेरी मुलाकात होगी। मेरा ध्यान आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर होगा।

उन्होंने आगे लिखा कि दौरे की शुरुआत नीस में होने वाले ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रमों से होगी। इसमें राष्ट्रपति मैक्रों भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि नीस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बैठक में हम भारत-फ्रांस स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की समीक्षा करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!

‘नेहरू से बहुत आगे निकले PM मोदी’, चंद्रकांत पाटिल ने शरद पवार की गुगली का दिया करारा जवाब

फ्रांस-स्लोवाकिया के दौरे पर निकले PM मोदी, G-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; रक्षा साझेदारी पर रहेगा फोकस

ईरान के मंसूबों पर ट्रंप-नेतन्याहू का ‘फुल स्टॉप’, जानें क्यों इजरायल ने कहा- अब सुरक्षित है दुनिया?

Over the next few days, I will be in France and Slovakia to attend various programmes, including bilateral talks, multilateral engagements and interaction with the Indian diaspora. The focus will be on boosting economic as well as cultural linkages. The visit will begin with… — Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2026

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। बता दें कि अगले हफ्ते फ्रांस में ग्रुप ऑफ 7 (G7) शिखर सम्मेलन होने वाला है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी कर सकते हैं। बैठक में व्यापार, वीजा और ऊर्जा सहयोग जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Prime Minister Narendra Modi – US President Donald Trump to meet in France: White House pic.twitter.com/6HCql8Gp6p — ANI (@ANI) June 13, 2026

G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन 15 से 17 जून तक फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में आयोजित होगा। इस शिखर सम्मेलन में अमेरिका समेत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेता और भारत सहित अन्य देशों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!

पीएम मोदी का 7 दिन का शेड्यूल

प्रधानमंत्री यात्रा के पहले चरण में 13-14 जून को फ्रांस के नीस शहर का दौरा करेंगे। 16 से 19 जून के बीच वह एवियन और पेरिस की यात्रा पर रहेंगे। मंत्रालय के मुताबिक पीएम मोदी 14 जून को फ्रांस से स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना होंगे और 16 जून को फिर से फ्रांस जाएंगे।

इस दौरे में पीएम मोदी रफाल को लेकर डील की चर्चा करेंगे। राजनयिक सूत्रों के मुताबिक फ्रांस ‘मेक-इन-इंडिया’ के तहत मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

Pm modi to meet us president donald trump at the g7 summit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2026 | 09:32 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Indian Prime Minister Narendra Modi
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.