Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आसमान में मोदी पहुंचे इजराइल, उनके विमान को दुनिया के इतने हजार लोगों ने किया ट्रैक

PM Modi Israel Visit : पीएम मोदी इजरायल पहुंचे हैं। वो भारत सरकार के विशेष विमान एअर इंडिया वन से पहुंचे। यह विमान देश के प्रधानमंत्री और अन्य उच्च पदाधिकारियों के लिए इस्तेमाल होता है।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Feb 25, 2026 | 04:40 PM

पीएम मोदी के स्वागत में एयरपोर्ट पर खड़े इजराइली पीएम और उनकी पत्नी।

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi Israel Visit Latest News : डिजिटल युग में कूटनीति अब केवल बंद कमरों तक सीमित नहीं है, बल्कि आसमान में उड़ते विमानों पर भी पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहती हैं। बुधवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर इजरायल के लिए रवाना हुए तो उनका विमान एयर इंडिया वन दुनिया का सबसे चर्चित और ट्रैक किया जाने वाला विमान बन गया।

लाइव फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों ने साबित कर दिया कि वैश्विक राजनीति में पीएम मोदी का मूवमेंट कितना मायने रखता है। प्रधानमंत्री मोदी का यह सफर रणनीतिक रूप से बेहद सतर्कता भरा रहा। उनके विशेष विमान Boeing 777-300ER ने एक ऐसा रूट चुना जिसने सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान और ईरान के एयरस्पेस को पूरी तरह दरकिनार कर दिया। दिल्ली से उड़ान भरने के बाद विमान गुजरात से होता हुआ अरब सागर के ऊपर से ओमान पहुंचा और वहां से सऊदी अरब के आकाश में दाखिल हुआ।

दुनिया भर के 7184 लोग कर रहे थे विमान को ट्रैक

शाम पौने चार बजे जब यह विमान सऊदी अरब को पार कर जॉर्डन की सीमा में प्रवेश कर रहा था, तब दुनिया भर के 7184 लोग इसे एक साथ लाइव ट्रैक कर रहे थे। यह संख्या उस समय ‘फ्लाइटरडार’ पर किसी भी अन्य विमान की तुलना में सबसे अधिक थी। जॉर्डन के ठीक बाद इजरायल की सीमा शुरू हुई और विमान सुरक्षित रूप से तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

बाल खींचकर युवती को चलती ट्रेन से नीचे उतारा, कल्याण स्टेशन पर महिला की गुंडागर्दी का हैरान करने वाला वीडियो

टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO

ENG से हार के बाद बैखलाए पाकिस्तानी, TV शो में पूर्व खिलाड़ियों में भूली मर्यादा, हफीज और सकलैन आपस में भिड़ें

मृत्यु से डरें नहीं, समझें उसका रहस्य, क्या सच में इंसान मौत को जीत सकता है? जानिए संतों की अद्भुत सीख

एयर इंडिया वन : हवा में उड़ता कमांड सेंटर

पीएम मोदी जिस एयर इंडिया वन से यात्रा कर रहे हैं, वह केवल एक विमान नहीं बल्कि अत्याधुनिक तकनीक से लैस एक किला है। इसमें अपना मिसाइल डिफेंस सिस्टम, सिक्योर सैटेलाइट कम्युनिकेशन और एक पूर्ण विकसित कमांड सेंटर है, जिससे प्रधानमंत्री किसी भी आपात स्थिति में सीधे भारत से संपर्क साध सकते हैं।

#WATCH | तेल अवीव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल पहुंचे। इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। (सोर्स: रॉयटर्स) pic.twitter.com/pBt7lkJWfj — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2026


यह भी पढ़ें : PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट

बदलते वैश्विक समीकरणों का संकेत

विशेषज्ञों का मानना है कि सऊदी अरब और जॉर्डन के एयरस्पेस का उपयोग करना इस बात का भी संकेत है कि भारत के खाड़ी देशों के साथ रिश्ते कितने मजबूत हुए हैं। 6 से 7 घंटे की यह उड़ान न केवल दिल्ली और तेल अवीव के बीच की दूरी कम कर रही है, बल्कि एक नए ‘वर्ल्ड ऑर्डर’ की नींव भी रख रही है।

Pm modi israel visit flight tracking record air india one route details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2026 | 04:40 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.