Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maruti की 5 नई कारें मचाएंगी धूम, Brezza Facelift से लेकर Electric MPV तक, कार लवर्स के लिए सुनहेरा मौका

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी आने वाले 12 महीनों में भारतीय बाजार में कई बड़े लॉन्च करने वाली है। वहीं कुछ ही महीनों के अदंर कंपनी की कई नई गाड़ियों को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 30, 2026 | 01:07 PM

Maruti Suzuki (Source. Maruti)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maruti Suzuki Launch 2026: देश की जानी मानी कंपनी मारुति सुजुकी आने वाले 12 महीनों में भारतीय बाजार में कई बड़े लॉन्च करने वाली है। वहीं कुछ ही महीनों के अदंर कंपनी की कई नई गाड़ियों को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा भी गया है। जिसमें फेसलिफ्ट SUV, अपडेटेड प्रीमियम हैचबैक और एक नई इलेक्ट्रिक MPV शामिल हैं। बताया यह भी जा रहा है कि ये सभी मॉडल 2026 के अंत से लेकर 2027 की शुरुआत तक बाजार में लॉन्च कर दिए जाएंगे।

Fronx Facelift में मिल सकते हैं ADAS और Flex Fuel फीचर्स

रिपोर्ट में बताया गया है कि मारुति फ्रॉन्क्स लॉन्च के बाद से अच्छी बिक्री कर रहा है। जिसके बाद अब कंपनी इसके फेसलिफ्ट वर्जन को लााने वाली है। सामने आई टेस्टिंग मॉडल्स की जानकारी के अनुसार संकेत मिले हैं कि इसमें नए एक्सटीरियर डिजाइन और बेहतर केबिन फीचर्स शामिल किए जाएगे। वहीं इंजन विकल्पों में बदलाव की संभावना थोड़ी कम है लेकिन ADAS और Flex Fuel तकनीक नए मॉडल में जोड़ी जा सकती है। ऐसे में जानकारी के हिसाब से काम हुआ तो Fronx अपने सेगमेंट में और मजबूत दावेदार बन सकता है।

Baleno को मिलेगा बड़ा अपडेट

जैसा की कार लवर्स को पता है कि 2022 में दूसरी पीढ़ी के लॉन्च के बाद से Baleno में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है लेकिन अब कंपनी इसके फेसलिफ्ट मॉडल की तैयारी में लगी हुई है। जिसको लेकर बताया जा रहा है कि नई Baleno में अपडेटेड डिजाइन, नए फीचर्स और बेहतर टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है। इतना ही नहीं इसका 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन पहले जैसा ही रहने की उम्मीद की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग

Tesla ने भारत में लॉन्च किया नया Model Y Premium, 500KM रेंज, लग्जरी केबिन और कम EMI ने मचाई हलचल

Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर

72KM माइलेज, Hazard Lights और Bluetooth फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Super Splendor XTEC 2.0

आ रही है 7-सीटर Electric MPV

मारुति की फेमस इलेक्ट्रिक MPV जिसे फिलहाल YMC कोडनेम से जाना जा रहा है भी जल्द लॉन्च हो सकती है। जिसमें फीचर्स को देखे तो ये लगभग 4.5 मीटर लंबी यह MPV कंपनी की e Vitara के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। जिसके अदंर दो बैटरी पैक विकल्प मिलने की संभावना है। वहीं कीमत को Kia Carens Clavis EV से कम रखी जा सकती है जो इसको फैमिली खरीदारों के लिए सही विकल्प बनाएगी।

Brezza Facelift में होंगे सबसे ज्यादा बदलाव

Brezza Facelift को भी कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिसमें उम्मीद कि जा रही है कि ये नया 10.1-इंच टचस्क्रीन, बेहतर कनेक्टेड फीचर्स और अपडेटेड इंटीरियर के साथ आ सकती है। इतना ही नहीं इसके CNG मॉडल में बूट स्पेस बढ़ाने के लिए टैंक की नई पोजिशनिंग की जा सकती है। वहीं इसमें मौजूदा 5-स्पीड मैनुअल की जगह 6-स्पीड गियरबॉक्स को भी जोड़ने की संभावना है।

ये भी पढ़े: पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग

Maruti Suzuki की आगामी कारें

मॉडल संभावित लॉन्च मुख्य बदलाव
WagonR Flex Fuel जून/जुलाई 2026 Flex Fuel टेक्नोलॉजी
Fronx Facelift 2026 ADAS, नया डिजाइन, Flex Fuel
Baleno Facelift 2026 नए फीचर्स और अपडेटेड स्टाइल
YMC Electric MPV 2026 के अंत/2027 7-सीटर EV, दो बैटरी विकल्प
Brezza Facelift 2026 के अंत 10.1-इंच स्क्रीन, 6-स्पीड गियरबॉक्स

मारुति का यह लॉन्च प्लान एक बात तो साफ करता है कि कंपनी पेट्रोल, Flex Fuel और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए कई नए कदम उठा रही है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा की आने वाले समय में भारतीय ग्राहकों के पास कई नए विकल्प होंगे जिसमें से वह अपने पसंद और जरूरत के हिसाब से कार चुन सकते है।

Maruti suzuki 5 new cars set to create a sensation brezza facelift electric mpv

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2026 | 01:07 PM

Topics:  

  • Automobile News
  • Maruti Suzuki

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.