Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संभाजीनगर में चंद्रकांत खैरे ने मनपा आयुक्त को लिखा पत्र; मानसून से पहले शहर को गड्ढामुक्त करने की मांग

Chhatrapati Sambhajinagar News: शिवसेना नेता चंद्रकांत खैरे ने मनपा आयुक्त अमोल येडगे को पत्र लिखकर मानसून से पहले शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत करने और अधूरा सड़क चौड़ीकरण कार्य पूरा करने की मांग की।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 30, 2026 | 01:05 PM

चंद्रकांत खैरे ने मनपा आयुक्त (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar Chandrakant Khaire Shiv Sena: छत्रपति संभाजीनगर शिवसेना नेता चंद्रकांत खैरे ने मनपा आयुक्त अमोल येडगे को पत्र भेजकर शहर की जर्जर सड़कों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने मांग की है कि मानसून शुरू होने से पहले सड़क चौड़ीकरण के अधूरे कार्य पूरे किए जाएं तथा शहर को गड्ढामुक्त बनाने के लिए तत्काल अभियान चलाया जाए।

खैरे ने कहा कि कुछ माह पूर्व मनपा ने सड़कों को चौड़ा करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। नागरिकों ने भी विकास कार्यों को समर्थन दिया था, लेकिन अतिक्रमण हटाए जाने के बाद भी सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू नहीं किया गया। कई स्थानों पर टूटी हुई संरचनाएं, खुले नाले और मलबे के ढेर अब भी पड़े हैं, जिससे सड़कें पहले की तुलना में अधिक संकरी और खतरनाक हो गई हैं।

हादसों में रोजाना हो रही बढ़ोतरी

उन्होंने बताया कि अधूरे कार्यों के कारण सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्डों से बचने के प्रयास में रोजाना छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। विशेषकर रात के समय दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। उड़ती धूल के कारण बच्चों और बुजुर्गों में श्वसन संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं, जबकि बरसात में गड्ढों में पानी जमा होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

वसई-विरार में सफाई कर्मचारियों की ग्रेच्युटी अटकी, 21 दिन में भुगतान का अल्टीमेटम

3 किमी की सड़क, सालों का इंतजार! नागपुर का पुराना भंडारा रोड कब होगा पूरा? धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी

त्र्यंबकेश्वर: अधिक मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुशावर्त कुंड की गंदगी पर फूटा संतों और भक्तों का गुस्सा

नागपुर यूनिवर्सिटी का बड़ा कदम, सेमीकंडक्टर सेक्टर में करियर का मौका, RTMNU ने शुरू किया नया कोर्स

यह भी पढ़ें:- त्र्यंबकेश्वर: अधिक मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुशावर्त कुंड की गंदगी पर फूटा संतों और भक्तों का गुस्सा

खैरे ने आरोप लगाया कि जहां से अतिक्रमण हटाया गया था, वहां फिर से  छत्रपति संभाजीनगर में अवैध फेरीवालों, वाहनों और दुकानों के सामान का कब्जा होने लगा है। इससे यातायात बाधित हो रहा है और पैदल यात्रियों को जान जोखिम में डालकर चलना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि बरसात से पहले युद्धस्तर पर सड़कों का डामरीकरण अथवा सीमेटीकरण किया जाए। सभी गड्डों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री से भरा जाए।

Khaire demands pothole free roads sambhajinagar chandrakant

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2026 | 01:05 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Development Plan
  • Maharashtra News
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.