JITO के सातवें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दिया संदेश, कहा- लोगों के काम और उत्साह से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र
जैन अंतरराष्ट्रीय व्यपार संगठन के सातवें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत को लेकर संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने वाली सबसे बड़ी ताकत विभिन्न क्षेत्रों में भारतीयों का उत्कृष्ट कार्य और लोगों का उत्साह है। पीएम मोदी ने लिखा कि 'पूरी दुनिया में भारत के प्रति जिस तरह का आशावाद और विश्वास देखा जा रहा है।
- Written By: शुभम पाठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सौजन्य- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: जैन अंतरराष्ट्रीय व्यपार संगठन के सातवें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत को लेकर संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने वाली सबसे बड़ी ताकत विभिन्न क्षेत्रों में भारतीयों का उत्कृष्ट कार्य और लोगों का उत्साह है। पीएम मोदी ने लिखा कि ‘पूरी दुनिया में भारत के प्रति जिस तरह का आशावाद और विश्वास देखा जा रहा है, वह देश की ताकत का प्रतिबिंब है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पावन घड़ी में JITO के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में किए गए कार्यों के लिए जैन समाज की सराहना करते हुए कहा कि विदेशी उत्पादों पर बोझ कम करना और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों में से एक है।
ये भी पढ़े:- पाक-ड्रैगन में तेजी से बढ़ रही दोस्ती, शरीफ बोले- पाकिस्तान और चीन सहयोग का नया युग शुरू
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी से दोस्ती सम्मान की बात…रुबियो को ट्रंप का अचानक आया वीडियो कॉल, बोले- मुझ पर भरोसा कर सकता है भारत
PM Modi Security: PM मोदी की सुरक्षा चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
I Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
पीएम मोदी का संदेश
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि भारत विशाल समाधानों का देश है। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हमारे देशवासियों की भागीदारी और देश को विकसित करने के लिए उनका उत्साह हमारी सबसे बड़ी ताकत है।’ प्रधानमंत्री ने प्रौद्योगिकी के उपयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है।
ये भी पढ़े:- राजस्थान में मूसलाधार बारिश, हनुमानगढ़ में मकान की छत ढहने से 2 युवकों की मौत
ये दिग्गज हुए कार्यक्रम में शामिल
मिली जानकारी के अनुसार JITO के इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विजय शेखर शर्मा (पेटीएम), आदित पालीचा (जेप्टो) और संजीव बिखचंदानी (इन्फोएज) सहित विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी दिमाग शामिल हुए। इसमें 300 से अधिक एंजल निवेशक, 100 स्टार्टअप, 30 यूनिकॉर्न और कई अंतरराष्ट्रीय निवेशक एक साथ आए, जिससे नेटवर्किंग के बेहतरीन अवसर मिले। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) की सहायक कंपनी JIIF ने 80 कंपनियों में 200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है और 25 से अधिक जैन उद्यमियों को इनक्यूबेट किया है।
