-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pak Pm Shahbaz Sharif Said A New Era Of Pakistan China Cooperation Begins
पाक-ड्रैगन में तेजी से बढ़ रही दोस्ती, शरीफ बोले- पाकिस्तान और चीन सहयोग का नया युग शुरू
- Written By: साक्षी सिंह
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चीन को अपना हितैषी और सच्चा दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि चीन सबसे मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है और पाकिस्तान उसके विकास का अनुकरण कर सकता है।

तस्वीर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और चीन के राष्ट्रपति
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की शरीफ सरकार चीन के साथ तेजी से सहयोग संबंध को आगे बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि सूचना प्रौद्योगिकी, संचार, खनन और ऊर्जा क्षेत्रों में पाकिस्तान-चीन सहयोग का एक नया युग शुरू हो गया है। इससे आर्थिक विकास होगा और समय की कसौटी पर खरे उतरे द्विपक्षीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
चीन-पाकिस्तान के संबंध मजबूती
रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, शरीफ की यह टिप्पणी शनिवार को इस्लामाबाद में चीन की अपनी हालिया यात्रा के दौरान किए गए समझौतों और सहमति ज्ञापनों के क्रियान्वयन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए आई। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में पाकिस्तान-चीन सहयोग को बढ़ावा देने से आर्थिक विकास होगा, क्षेत्रीय संबंधों में मजबूती आएगी और दोनों देशों के बीच संबंध प्रगाढ़ होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
चीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
चीन के GDP डेटा पर सवाल उठाने वाले दिग्गज अर्थशास्त्री की संदिग्ध मौत, जांच की उठी मांग
पाक की मध्यस्थता फेल! ट्रंप के हमलों से ‘इस्लामाबाद MoU’ ध्वस्त, बैकफुट पर शहबाज सरकार
Pakistan Plane Missing: UAE से कराची आ रहा 27 साल पुराना बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता
चीन की तारीफ किए पाक पीएम
पीएम शरीफ ने पाक-चीन की मित्रता का उल्लेख करते हुए कहा कि चीन ने हमेशा मुश्किल समय में पाकिस्तान का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि चीन सबसे मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है और पाकिस्तान उसके विकास का अनुकरण कर सकता है।
नकीदी संकट से जूझ रहा पाकिस्तान
प्रधानमंत्री को हाल ही में पाकिस्तान की यात्रा पर आए चीनी जूता निर्माण कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल के बारे में भी जानकारी दी गई जो नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में अपनी विनिर्माण इकाइयां स्थानांतरित करने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि चीनी कंपनियों के पास इस क्षेत्र में पांच से आठ अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की क्षमता है।
विदेशी कंपनियां पाकिस्तान में करेंगी निवेश
बता दें कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में तेल एवं गैस खोज और उत्पादन क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ शनिवार को हुई बैठक में यह घोषणा की गई। सरकारी समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान के अनुसार, बैठक में बताया गया कि तीन साल के दौरान पाकिस्तान में पेट्रोलियम और गैस की खोज के लिए पांच अरब डॉलर के निवेश से लगभग 240 स्थानों पर खुदाई की जाएगी। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Pak pm shahbaz sharif said a new era of pakistan china cooperation begins
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP को मिलेगी बड़ी सौगात: CM मोहन यादव 10 जुलाई को करेंगे 5 हजार करोड़ से ज्यादा की इस परियोजना का भूमि पूजन
Jul 09, 2026 | 10:40 PMVastu Tips: क्या राहु की वजह से बिगड़ रहे हैं आपके काम? मोरपंख के ये रहस्यमयी उपाय बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Jul 09, 2026 | 10:36 PMCCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
Jul 09, 2026 | 10:36 PMJalna DCC Bank Recruitment 2026: जालना जिला सहकारी बैंक में 70 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
Jul 09, 2026 | 10:25 PMMP गेहूं उपार्जन 2026: खरीदी में ‘शॉर्टेज’ मिलते ही एक्शन मोड में गोविंद सिंह राजपूत; एसीएस को दिए निर्देश
Jul 09, 2026 | 10:24 PMMysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
Jul 09, 2026 | 10:22 PMTruecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
Jul 09, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














