-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- 2 Youths Died Due To Roof Collapse In Hanumangarh Rajasthan
राजस्थान में मूसलाधार बारिश, हनुमानगढ़ में मकान की छत ढहने से 2 युवकों की मौत
- Written By: रीना पंवार
पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में पिछले 24 घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हुई। हनुमानगढ़ में मकान की छत गिर गई जिससे दो युवकों की मौत हो गई।

(सौजन्य सोशल मीडिया)
जयपुर : मॉनसून की दस्तक के साथ ही राजस्थान में बादल जमकर बरस रहे हैं। पूर्वी राजस्थान में पिछले 24 घंटों में अनेक स्थानों पर और पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। जयपुर मौसम केंद्र के प्रवक्ता राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस दौरान चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, दौसा, करोली, जयपुर और डूंगरपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी एवं अत्यधिक भारी वर्षा हुई। हनुमानगढ़ में भारी बारिश के कारण मकान की छत गिर गई जिससे दो युवकों की मौत हो गई।
जयपुर मौसम केंद्र के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश करोली के सुरोठ में (137 मिलीमीटर) और पश्चिमी राजस्थान में चूरू के तारानगर में (141 मिलीमीटर) दर्ज की गई है। चूरू के सिद्धमुख में 122 मिमी, करौली के श्री महावीर जी में 116 मिमी, चूरू के राजगढ में 106 मिमी, जयपुर तहसील में 98 मिमी, हनुमानगढ के संगरिया में 97 मिमी, डूंगरपुर के देवल में 90 मिमी और अन्य कुछ स्थानों पर 83 मिमी से लेकर 65 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।
भारी बारिश से ढही मकान की छत
पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश के कारण हनुमानगढ़ जिले में एक मकान की छत गिर गई जिससे उस मकान में रहने वाले दो भाइयों की दबने से मौत हो गई। हनुमानगढ़ के टिब्बी थाने के अधिकारी जगदीश पंढेर ने बताया कि टिब्बी थाना क्षेत्र में एक मकान की छत गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गये। मरने वालों में 24 वर्षीय अमित और 26 वर्षीय सुमित शामिल है। घायलों को टाउन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘अफवाहें फैलाई गई, लोगों को डराया’, विपक्ष पर PM मोदी का तंज; बोले- सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा देश
Pachpadra Refinery: पीएम मोदी ने किया पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, लाखों कारों की टंकी होगी फुल
Rajasthan: जोधपुर को मिला ₹480 करोड़ का नया टर्मिनल, पीएम मोदी ने लॉन्च की नई UDAN स्कीम, जानें क्या है खासियत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! बस और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले 8 यात्री, कई घायल
भारी बारिश से उफान पर नदी-नाले
मॉनसून के आने से पूरे देश समेत राजस्थान में भी जमकर बारिश हो रही है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश से तापमान में कमी आई है लेकिन साथ ही साथ जान-माल के नुकसान की खबरें भी आ रही हैं। जयपुर मौसम केंद्र के प्रवक्ता ने बताया कि बीते 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 40.8 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार रात सर्वाधिक तापमान जैसलमेर में 30.2 डिग्री दर्ज किया गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
2 youths died due to roof collapse in hanumangarh rajasthan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उल्हासनगर को मिलेगा 500 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री और सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026 | 03:41 PMसुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना पश्चिम बंगाल जैसा होगा हाल, परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
Jul 15, 2026 | 03:39 PMमुरैना पुलिस पर बड़ा सवाल: थाने के भीतर गुंडा सूची के 17वें नंबर के बदमाश ने सरेआम लगाई पंचायत
Jul 15, 2026 | 03:39 PMWashim Crime: पत्नी की हत्या के बाद शव को कार में लेकर घूमता रहा पति, फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर
Jul 15, 2026 | 03:39 PMममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED समन के बाद पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने छोड़ा साथ; बागी गुट में हुए शामिल
Jul 15, 2026 | 03:39 PMसब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े
Jul 15, 2026 | 03:38 PM‘गौरी, रीना और किरण ने कभी धर्म नहीं बदला’, निकाह पर फतवे के बीच आमिर खान का दोटूक जवाब
Jul 15, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














