-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Diwali Celebration With Navy In Ins Vikrant Praises Soldiers Courage
नौसेना के साथ दिवाली मनाने गोवा पहुंचे PM मोदी, जवानों का साहस देख हुए गदगद, कहा- मेरा सौभाग्य…
- Written By: अक्षय साहू
PM Modi INS Vikrant Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने INS विक्रांत पर दिवाली मनाई, वीर जवानों की सराहना की और ऑपरेशन सिंदूर में सेनाओं की भूमिका को सलाम करते हुए इसे अपनी यादगार दिवाली बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi Diwali 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष दिवाली देश के बहादुर सैनिकों के साथ समुद्र की लहरों के बीच मनाई। उन्होंने गोवा और करवार तट पर तैनात भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ मिठाइयाँ बाँटकर दिवाली का त्योहार मनाया।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने जवानों की वीरता, आत्मनिर्भर भारत अभियान, और ऑपरेशन सिंदूर में तीनों सेनाओं की भूमिका की सराहना की।उन्होंने कहा, इस बार की दिवाली मेरे लिए बेहद खास है। मैं कल से नौसेना के जवानों के बीच हूं और उनके उत्साह व समर्पण को देखकर गर्व महसूस कर रहा हूं।
Highlights from INS Vikrant, including the Air Power Demo, a vibrant cultural programme and more… pic.twitter.com/Br943m0oCC — Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2025
ऑपरेशन सिंदूर से दुश्मन पस्त
उन्होंने INS विक्रांत से तीनों सेनाओं के जांबाज जवानों को नमन किया और कहा, समुद्र की गहराइयों के बीच सूर्योदय का दृश्य मेरी दिवाली को यादगार बना गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने वीर जवानों की तुलना दीयों से करते हुए कहा, आज मेरे सामने एक ओर अथाह समुद्र है और दूसरी ओर मां भारती के वीर सपूतों की अनंत शक्ति।
PM Modi: INS Vikrant is a symbol of India’s “made in India” policy & growing Naval power. The name itself sent shudders across Pakistan. pic.twitter.com/5dTt7nosGR — Sidhant Sibal (@sidhant) October 20, 2025
उन्होंने आगे कहा, समुद्र पर सूर्य की किरणें मुझे हमारे जवानों द्वारा जलाए गए दीयों जैसी प्रतीत हो रही हैं। ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस अभियान ने भारतीय सेनाओं के पराक्रम की नई मिसाल पेश की।
PM Modi usually celebrates Diwali along India’s northern and western borders. This year, aboard INS Vikrant off Goa and Karwar- a clear signal: India’s Navy is ready. 🇮🇳⚓#INSVikrant #IndianNavy #DiwaliWithForces #PMModi #Defense pic.twitter.com/liovO4zgnC — The Alternate Media (@AlternateMediaX) October 20, 2025
उन्होंने बताया कि तीनों सेनाओं ने मिलकर पाकिस्तान को रिकॉर्ड समय में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। प्रधानमंत्री ने INS विक्रांत को भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमताओं का प्रतीक बताया और कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में इस युद्धपोत ने अहम भूमिका निभाई और दुश्मन को माक़ूल जवाब दिया।
दिखा आत्मनिर्भर भारत का दम
उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 11 वर्षों में भारत का रक्षा उत्पादन तीन गुना बढ़ा है। हर 40 दिन में एक नया युद्धपोत या पनडुब्बी नौसेना में शामिल हो रही है। स्वदेशी तकनीक से बनी ब्रह्मोस मिसाइल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मांग बढ़ रही है, और भारत अब दुनिया के शीर्ष रक्षा निर्यातकों में शामिल होने की दिशा में बढ़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ITAT Vacancy 2026: सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी के 42 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
PM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
JPSC Protest: छात्र आंदोलन पर बोले हेमंत सोरेन, सरकार बातचीत को तैयार, जल्द बनेगी हाई लेवल कमेटी
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले धुंआ-धुंआ हुई दिल्ली, NCR में आबोहवा ‘बहुत खराब’, GRAP की स्टेज II लागू
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मिग-29K फाइटर जेट्स की उड़ान का प्रदर्शन देखा और नौसेना अधिकारियों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर पर देशभक्ति गीतों की गूंज रही।
Pm modi diwali celebration with navy in ins vikrant praises soldiers courage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
Aug 05, 2026 | 09:45 PM13 साल से पैरालिसिस पीड़ित मरीज को बनाया निशाना; 2 घंटे के फर्जी इलाज के बाद थमाया ₹3.35 लाख का बिल
Aug 05, 2026 | 09:35 PMForest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 09:28 PMसिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
Aug 05, 2026 | 09:16 PMलॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
Aug 05, 2026 | 09:13 PMमुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














