नवरात्रि के पहले दिन कर लें ये 4 अचूक उपाय, मां दुर्गा करेंगी हर मनोकामना पूरी

Maa Durga Blessings:चैत्र नवरात्रि के पहले दिन किए गए कुछ विशेष उपाय बेहद फलदायी माने जाते हैं। मान्यता है कि इन्हें करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
Chaitra Navratri Upay
मां दुर्गा(सौ. AI)
Published on: 
Updated on: 

Chaitra Navratri Upay:19 मार्च 2026 से शक्ति उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि शुरू होने जा रहा है। सनातन धर्म में इन नौ दिनों को आत्मशुद्धि और सौभाग्य के द्वार खोलने वाला माना गया है।

जगत जननी मां जगदंबा के नौ दिव्य स्वरूपों की आराधना न सिर्फ मन की नकारात्मकता को मिटाती है, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि का संचार भी करती है। ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि के पहले दिन के दिन क्या विशेष उपाय करें?

नवरात्रि के पहले दिन क्या विशेष उपाय करें?

  • मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाए

धर्म ग्रथों में बताया गया है कि, नवरात्रि के प्रथम दिन घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाना अत्यंत कल्याणकारी माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, स्वास्तिक का चिन्ह सिर्फ एक चिन्ह नहीं, बल्कि शुभता और मंगल का प्रतीक है। इसे द्वार पर लगाने से आर्थिक तंगी और करियर में आने वाली बाधाएं दूर होती है।

  • जल से भरा कलश रखना

नवरात्रि के प्रथम दिन घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह के अलावा, जल से भरा कलश रखना भी विशेष फलदायी बताया गया है। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। कलश के लिए किसी पुराने लोटे के बजाय नए पात्र का ही उपयोग करें। कहा जाता है कि, ऐसा करने से कुंडली में शुक्र और चंद्रमा मजबूत होती है। इससे न सिर्फ मानसिक शांति मिलती है, बल्कि भौतिक सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होती है।

  • आम या अशोक के पत्तों का वंदनवार बनाए

नवरात्रि के पहले दिन जगत जननी मां जगदंबा की स्वागत के लिए मुख्य द्वार पर ताजे आम या अशोक के पत्तों का वंदनवार यानी तोरण लगाना भी बहुत शुभ एवं फलदायक बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार, आम के पत्तों में देवत्व का वास होता है। नवरात्रि के पहले दिन इन्हें लगाने से घर का वातावरण भक्तिमय और पवित्र बना रहता है, जिससे परिवार में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है।

  • घर की साफ-सफाई करे

नवरात्रि के पहले दिन जगत जननी मां जगदंबा की स्वागत के लिए मुख्य द्वार के साथ- साथ घर की साफ-सफाई करे। खासतौर पर सुबह उठकर मंदिर की सफाई अच्छे से कर देनी चाहिए। मां के आगमन के दिन घर अच्छी तरह से साफ-सुथरा होना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com