Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?

CNG Price Hike Delhi IGL: पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल के पूरे होने पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सरकार को घेरा। कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल, CNG के दाम बढ़ने पर उठाए सवाल।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: May 26, 2026 | 02:14 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mallikarjun Kharge Slams Modi government Fuel Price: पीएम नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को देश के प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। पीएम मोदी के 12 साल तक सरकार में रहने को लेकर एक तरफ भाजपा नेता इसे उपलब्धि के तौर पर पेश कर रहे हैं और लगातार बधाई दे रहे हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर जमकर हमला बोला है। उन्होंने देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कई आरोप लगाए।

रुपया हुआ कमजोर

खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा, हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े-लिखे को फारसी क्या। PIB के अधिकृत बयान को को कोट करते हुए उन्होंने बताया कि आज से ठीक बारह साल पहले 26 मई 2014 को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभाली थी, उस दिन भारतीय बास्केट का कच्चा तेल 108.05 डॉलर प्रति बैरल था और डॉलर-रुपया विनिमय दर 58.59 रुपए थी। उस समय पेट्रोल 71.51 रुपए और डीजल 56.71 रुपए प्रति लीटर मिल रहा था।

मुनाफाखोरी का लगाया आरोप

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर आरोप लगाया कि आज कच्चे तेल की कीमत 99 डॉलर प्रति बैरल से कम है, इसके बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़कर क्रमशः 102.12 रुपए और 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। यानी कच्चा तेल सस्ता हुआ, लेकिन पेट्रोल करीब 42.8 % और डीजल करीब 67.9 % महंगा हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कमलनाथ ने कहा- जनता से हो रही सीधी लूट, मुनाफे के बावजूद नहीं दी राहत

अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?

BJD छोड़ BJP में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय, भगवा रंग में रंगे पटनायक के करीबी, ओडिशा में क्यों हुआ उलटफेर?

TMC नेता जहांगीर खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनावी हिंसा मामले में आज अहम सुनवाई, बढ़ी सियासी हलचल

“हाथ कंगन को आरसी क्या,
पढ़े-लिखे को फ़ारसी क्या!”
PIB के अधिकृत बयान के अनुसार, आज से ठीक बारह साल पहले 26 मई 2014 को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभाली थी, उस दिन भारतीय basket का कच्चा तेल $108.05 प्रति बैरल था और डॉलर-रुपया exchange rate 58.59 रुपए थी। उस समय… pic.twitter.com/HzqJZhY0wW — Mallikarjun Kharge (@kharge) May 26, 2026

आगे उन्होंने लिखा कि हर अर्थशास्त्री जानता है कि पेट्रोल-डीजल की महंगाई का असर हर क्षेत्र पर पड़ता है। परिवहन से लेकर खाद्य वस्तुओं तक, आम आदमी पर महंगाई की मार बढ़ती है। इसके बावजूद सरकार की मुनाफाखोरी जारी है। सवाल सीधा है कि जब कच्चा तेल सस्ता हुआ, तो पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?

ये भी पढ़ें- कोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद पर जमीयत उलेमा की दोटूक, बोले- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की राय के बिना कुछ नहीं

दो हफ्तों में चौथी बार हुई बढोत्तरी

बता दें कि गैस वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने मंगलवार को सीएनजी की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी का ऐलान किया। पिछले दो सप्ताह में सीएनजी की कीमतों में चौथी बार बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली में CNG की कीमत में 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। बढ़े हुए कीमतों के बाद अब दिल्ली में CNG 83.09 रुपए प्रति किलो मिलेगी, जोकि इसके पहले 81.09 रुपए प्रति किलो पर मिल रही थी।

Pm modi 12 years mallikarjun kharge slams fuel price hike cng rates delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2026 | 02:14 PM

Topics:  

  • BJP Government
  • Latest News
  • Mallikarjun Kharge
  • Narendra Modi
  • Petrol and diesel prices

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.