Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

न्यूजीलैंड में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, खास रौशनी से जगमगाया मशहूर टावर, गदगद हुए प्रधानमंत्री

PM Modi Auckland Welcome: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे, जहां पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने गले लगाकर उनका स्वागत किया।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 10, 2026 | 05:57 PM

न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स- @PMOIndia)

Follow Us
Follow Us:

PM Modi New Zealand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के यात्रा के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं। यहां पीएम मोदी का ऑकलैंड में उनका खास अंदाज में स्वागत किया गया। इस मौके पर शहर के मशहूर स्काई टावर को पीएम मोदी के सम्मान में विशेष रोशनी से सजाया गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, ऑकलैंड में प्रधानमंत्री का खास स्वागत क‍िया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे के स्वागत में वहां के मशहूर स्काई टावर को खास रोशनी से सजाया गया। यह दोनों देशों के बीच दोस्ती और अच्छे रिश्तों का प्रतीक है।

क्रिस्टोफर लक्सन ने गले लगाकर किया स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन खुद एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को गले लगातक उनका स्वागत किया। इस दौरान न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त मुआनपुई सैयावी समेत न्यूजीलैंड के कई अधिकारी मौजूद रहे। पीएम लक्सन ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत का वीडियो साझा कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड में आपका स्वागत है।

सम्बंधित ख़बरें

मैं मौत से नहीं डरती… शेख हसीना का बड़ा ऐलान, बोलीं- दिसंबर में लौट जाएंगी बांग्लादेश

पाकिस्तान में लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर यूरोप सख्त, मारिया शाहबाज केस ने बढ़ाई चिंता; जानें पूरा मामला

असम के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था पर संकट! 60 हजार से ज्यादा शिक्षक पद खाली, 30 से कम छात्र

Powerful Small Countries: क्षेत्रफल में छोटे पर ताकत और पैसे में बड़े हैं ये देश, दुनिया पर है इनका राज

Welcome to New Zealand, Prime Minister @narendramodi. pic.twitter.com/NlY0POBBaD — Christopher Luxon (@chrisluxonmp) July 10, 2026

वही, प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए प्रधानमंत्री लक्सन का आभार जताया। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, थोड़ी देर पहले ऑकलैंड पहुंचा। एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए प्रधानमंत्री लक्सन का शुक्रिया। यह दौरा ऐतिहासिक है, चार दशकों में न्यूजीलैंड का यह पहला प्रधानमंत्री दौरा है। मैं प्रधानमंत्री लक्सन के साथ बातचीत करने और भारत-न्यूजीलैंड दोस्ती पर समग्र चर्चा करने का इंतजार कर रहा हूं। मैं शनिवार ऑकलैंड में एक कम्युनिटी प्रोग्राम को भी संबोधित करूंगा।

Reached Auckland a short while ago. Thankful to Prime Minister Luxon for the welcome at the airport. This visit is historic, being the first Prime Ministerial visit to New Zealand in four decades. I look forward to holding talks with Prime Minister Luxon and discussing the… pic.twitter.com/qhUfkaFfHF — Narendra Modi (@narendramodi) July 10, 2026

भारतीय समुदाय ने किया पीएम मोदी का स्वागत

न्यूजीलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति देकर पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी के न्यूजीलैंड पहुंचने से पहले वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि कैसे वह उनका स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मैं मौत से नहीं डरती… शेख हसीना का बड़ा ऐलान, बोलीं- दिसंबर में लौट जाएंगी बांग्लादेश

प्रधानमंत्री के स्वागत में प्रस्तुति दे रहे भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा, मैं पीएम मोदी के लिए परफॉर्म करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। वह 40 साल बाद आ रहे हैं, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि यह वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह है, इसलिए हमारा समूह उनके लिए यह परफॉर्म करने और इस मौके को यादगार बनाने को लेकर बहुत उत्साहित है।

Pm modi arrives in new zealand auckland welcomes prime minister after 40 years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2026 | 05:55 PM

Topics:  

  • India
  • Latest News
  • Narendra Modi
  • New Zealand
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.