चुपके-चुपके काट रहे है जनता की जेब…पेट्रोल-डीजल के दाम पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
Fuel Price Hike Congress Protest: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही जनता की जेब काटी जा रही है।
- Written By: अक्षय साहू
मल्लिकार्जुन खड़गे-राहुल गांधी ने सरकार को घेरा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Congress Slams BJP on Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मोदी सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरा। राहुल ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वो धीरे-धीरे तेल के दाम बढ़ाकर जनता का जेब काट रहा है।
राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला। पेट्रोल-डीजल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे। मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था। पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल 8 रुपए महंगा कर दिया। ये बढ़त होती ही जाएगी। महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है। चुनाव में वादे और बाकी समय जनता की जेब पर वार।
महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला। पेट्रोल-डीज़ल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं – ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे। मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था। पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे – और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल ₹8 महंगा कर दिया। और, ये… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 25, 2026
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर फूटा लोगों का गुस्सा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार मीम्स
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
पेट्रोल-डीजल महंगा होने से आम लोग परेशान, कहा- चुनाव तक सब ठीक था और अब जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा
जनता के बचत को जला रही मोदी सरकार
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10 दिनों के भीतर चौथी बार हुई बढोतरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘फ्यूल लूट’ का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। खड़गे ने दावा किया कि पेट्रोल की कीमत में 7.35 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 7.53 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
The Daily Assault of FUEL LOOT is not over yet! 4th hike in 10 days !! Petrol – ₹7.35/litre
Diesel – ₹7.53/litre Modi Govt has sprinkled Petrol to Burn the Savings of common people. ⛽️Between 2004 and 2014, during the UPA, international crude oil prices increased by… pic.twitter.com/4rP8BfasNj — Mallikarjun Kharge (@kharge) May 25, 2026
खड़गे ने अपने पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार ने आम लोगों की बचत को जलाने का काम किया है। उन्होंने यूपीए सरकार और वर्तमान सरकार के कार्यकाल की तुलना करते हुए दावा किया कि 2004 से 2014 के बीच अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में 175 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई थी, जबकि मोदी सरकार के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल की कीमतों में वैसी बढ़ोतरी नहीं हुई।
हर दिन ₹1000 लूट रही सरकार: खड़गे
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में पेट्रोल की कीमत 71.41 रुपए प्रति लीटर थी, जो 2026 में बढ़कर 102.12 रुपए प्रति लीटर हो गई। यह 43.01% की बढ़ोतरी है। वहीं, डीजल की कीमत 56.71 रुपए से बढ़कर 95.20 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई, जो 67.87% की बढ़ोतरी है। खड़गे ने दावा किया कि पिछले 12 साल में केंद्र सरकार ने ईंधन के जरिए 43 लाख करोड़ रुपए की लूट की है, जिसका मतलब है कि हर दिन ₹1000 की लूट हुई है।
#WATCH | Delhi: On US President Donald Trump praising PM Modi, Congress national president Mallikarjun Kharge says, “When people share similar traits—one is destroying the world, while the other is destroying the country- that is the very similarity between the two. That is why… pic.twitter.com/rqRbpTnFsi — ANI (@ANI) May 25, 2026
यह भी पढ़ें- NTA ने सबक नहीं सीखा! NEET-UG परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, CBI-NTA-केंद्र सरकार से मांगा जवाब
कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी के साथ आज एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसी के शेयरों में क्रमशः 5.8%, 4.44% और 3.90% की तेजी आई। लोगों के हितों पर मुनाफे को तरजीह देना ही भाजपा के डीएनए में है। ईंधन की कीमतों में हर बढ़ोतरी घरेलू बजट पर एक और मार है और इसका अर्थव्यवस्था के हर पहलू पर व्यापक असर पड़ता है।
