-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Kisan Samman Nidhi 21st Installment Not Received Do These Things Immediately To Get 2000 Rupees
PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान की 21वीं किस्त अटकी? तुरंत ₹2000 पाने के लिए करें ये काम
- Written By: प्रिया सिंह
PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त न मिलने पर घबराएं नहीं, eKYC, बैंक और लैंड रिकॉर्ड की छोटी गलतियों को तुरंत सुधार कर आप अपना रुका हुआ पैसा आसानी से पा सकते हैं।

(सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment Not Received: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को देश के लगभग 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में PM किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त सीधे (DBT) ट्रांसफर कर दी है। इसके तहत, किसानों को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई है, जिससे देश के अधिकतर पात्र किसानों को 2000 रुपये मिल चुके हैं। हालांकि, अभी भी कई किसान ऐसे हैं जिनके खाते में यह 21वीं किस्त जमा नहीं हुई है, जिस कारण वे परेशान हैं। आपका पैसा अटकने के पीछे कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी न होना मुख्य कारण हो सकता है, जिन्हें ठीक करके आप जल्द ही यह राशि पा सकते हैं।
क्या है 21वीं किस्त की देरी की वजह?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Samman Nidhi) के तहत पैसा न आने के पीछे अक्सर छोटी-मोटी गलतियां होती हैं जिन्हें किसान अनदेखा कर देते हैं। अगर आपके खाते में भी 2000 रुपये नहीं पहुंचे हैं, तो इन कारणों को तुरंत जांचें-
- eKYC पूरा न होना: यह सबसे बड़ी और आम वजह है। जिन किसानों ने अभी तक अपनी इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर (eKYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनका पेमेंट रोक दिया गया है।
- लैंड सीडिंग या जमीन का वेरिफिकेशन: अगर आपके जमीन के रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन (लैंड सीडिंग) अभी भी पेंडिंग है या उसमें कोई गलती पाई गई है, तो किस्त रुक सकती है।
- आधार और बैंक खाते की गलती: रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय आधार संख्या, बैंक खाता विवरण या मोबाइल नंबर गलत दर्ज हो जाने पर भी पैसा अटक जाता है।
- आधार से बैंक अकाउंट लिंक न होना: आपका बैंक अकाउंट अगर आपके आधार नंबर से लिंक नहीं है, तो डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए पैसा नहीं आ पाएगा।
तुरंत ऐसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस
अपनी किस्त का स्टेटस जानने के लिए आप इन आसान चरणों का पालन कर सकते हैं। PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) pmkisan.gov.in पर जाएं। वेबसाइट पर ‘फार्मर्स कॉर्नर’ (Farmers Corner) में जाकर ‘लाभार्थी स्टेटस’ (Beneficiary Status) पर क्लिक करें।यहां अपना आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और स्टेटस देखें। स्क्रीन पर आपको पता चल जाएगा कि पैसा आया है या नहीं और अगर नहीं आया तो किस वजह से रुका है (जैसे eKYC pending, Land Seeding No)।
रुकी हुई किस्त पाने के लिए अभी करें ये काम
अगर आपकी किस्त नहीं आई है, तो आपको तुरंत इन चार महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करना चाहिए-
- eKYC पूरा करें: इसे आप PM किसान पोर्टल पर जाकर या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर जल्द से जल्द पूरा करवा लें।
- बैंक अकाउंट लिंक कराएं: अपने बैंक अकाउंट को तुरंत आधार से लिंक करवाएं।
- जानकारी सही करें: PM किसान की वेबसाइट पर अपनी सभी जानकारी (नाम, पता, बैंक डिटेल) को ध्यान से चेक करें और कोई भी गलती पाए जाने पर उसे तुरंत सुधारें।
- लैंड वेरिफिकेशन: अपने जमीन के रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन (लैंड सीडिंग) अपने कृषि विभाग के दफ्तर से संपर्क करके पूरा कराएं।
यह भी पढ़ें: ‘रूस से व्यापार करने वाले हर देश पर…’, ट्रंप ने एक बार फिर दी दुनिया को धमकी, भारत पर भी बढ़ा दबाव
सब सही होने पर भी पैसा न आए तो किसे करें संपर्क?
अगर आपकी सभी जानकारी सही हैं eKYC भी हो चुका है फिर भी पैसा नहीं आ रहा है, तो बिना देर किए इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें-
टोल-फ्री नंबर: 155261 या 1800-11-5526
हेल्पलाइन नंबर: 011-23381092
ईमेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in
सम्बंधित ख़बरें
बुआई संकट के बीच नागपुर के किसानों को बड़ी राहत! ‘पीएम किसान’ की 23वीं किस्त जारी, खातों में पहुंचे 35 करोड़
PM Kisan Yojana Update: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें स्टेटस
PM Kisan Nidhi: प्रधानमंत्री मोदी आज जारी करेंगे किसानों के लिए 23वीं किस्त नई किस्त, मिलेंगे पूरे 2000 रुपये
आज से PM मोदी का बंगाल दौरा: किसानों के लिए कई बड़ी योजनाओं की सौगात, 3 नौसेनिक जहाजों का करेंगे कमीशन
सरकार लगातार पात्र किसानों को किस्त भेज रही है। बस यह सुनिश्चित करें कि आपके सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड सही और अपडेटेड हों।
Pm kisan samman nidhi 21st installment not received do these things immediately to get 2000 rupees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
Jul 09, 2026 | 04:07 AMAaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














