मध्य प्रदेश के गुना में दुर्घटनाग्रस्त हुआ टू सीटर एयरक्राफ्ट, दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल
मध्य प्रदेश के गुना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रविवार को एक टू सीटर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए है।
- Written By: शुभम पाठक
गुना में क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट (सोर्स:- सोशल मीडिया)
भोपाल: मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एयर स्ट्रिप पर टू सीटर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में एयरक्राफ्ट के दोनो पायलट के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है, जिन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में घायल होने वाले दोनों पायलट जेट प्लेन एविएशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के बताए जा रहे है, वहीं घटना के कारण की बात करें तो इंजन गिरने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
मौके पर पहुंची कैंट पुलिस
हादसे के बाद आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई, जहां सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर कैंट पुलिस और मशीनरी समेत अन्य अधिकारील पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
सागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
बरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
ये भी पढ़ें:-घर जाने के लिए तड़प रही थीं प्रियंका चोपड़ा, द ब्लफ की शूटिंग खत्म कर बताया एहसास
उड़ान भरने के 40 मिनट बाद हुआ हादसा
दुर्घटनाग्रस्त होने वाले एयरक्राफ्ट की बात करें तो जानकारी ये सामने आ रही है कि आज यानी रविवार 11 (अगस्त) को कर्नाटक के बेलगाम एविएशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के एयरक्राफ्ट 152 ने रविवार दोपहर करीब एक बजे उड़ान भरी थी। कैप्टन वी चंद्र ठाकुर और पायलट नागेश कुमार करीब 40 मिनट तक विमान उड़ाते रहे, लेकिन फिर वह एयर स्ट्रिप पर क्रैश हो गया। इसके साथ ही जानकारी ये भी सामने आ रही है कि हादसे में दोनों पायलट घायल हो गए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें:-मालदीव के लिए भारत ने दिखाई दरियादिली, जयशंकर जल्द देंगे कई परियोजनाओं की सौगात
