इंदौर में रक्षक बने भक्षक: कारोबारी से ₹6 लाख की लूट और जबरन 4000 USDT कराए ट्रांसफर; 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Indore Police Robbery Case: इंदौर में एक ट्रेडिंग कारोबारी को डरा-धमकाकर नकदी लूटने और डिजिटल करेंसी ट्रांसफर कराने के मामले में एमआईजी थाने के दो पुलिसकर्मियों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Indore के पलासिया थाना क्षेत्र में पुलिस की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। वर्दी के रसूख का इस्तेमाल कर दो पुलिस जवानों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक कारोबारी से लाखों की लूट की और उसे डराकर क्रिप्टो करेंसी भी अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली।
यह पूरी वारदात इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र की है। पीड़ित कारोबारी अब्दुल फयाद अपने घर का प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए घर से करीब 5 लाख रुपये लेकर निकले थे। उन्होंने राजवाड़ा में ₹1.25 लाख का टैक्स जमा कर दिया था, जिसके बाद वे बाकी रकम जमा करने के लिए पलासिया क्षेत्र में एक डिपॉजिट एटीएम के पास पहुँचे।
जब वे ढाई लाख रुपये एटीएम में डिपॉजिट कर रहे थे, तभी वहां नावेद और साहिल नामक दो युवक आए। उन्होंने कारोबारी को यह कहकर डराना शुरू किया कि इतनी बड़ी नकदी लेकर चलना अपराध है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान वहां दो पुलिसकर्मी भी पहुँच गए, जिन्होंने वर्दी का रौब दिखाते हुए कारोबारी को अपने जाल में फंसा लिया।