अंधविश्वास में ‘नरबलि’ : पूजा के बहाने बुलाकर दादा-चाची को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या
Singrauli Crime News: सिंगरौली में अंधविश्वास के चलते दोहरे हत्याकांड से सनसनी। पूजा के बहाने बुलाकर अपनों का ही किया कत्ल, घटनास्थल पर मिली बलि की सामग्री।
- Written By: अक्षय साहू
सिंगरौली डबल मर्डर से हड़कंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Singrauli Double Murder Case: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने आधुनिक समाज में जड़ जमाए अंधविश्वास के काले चेहरे को एक बार फिर उजागर कर दिया है। जिले के जियावन थाना क्षेत्र के अतरवां (लोहरा) गांव में गुरुवार तड़के एक युवक ने जादू-टोने के शक में अपने ही दो करीबियों की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने न केवल हत्या की, बल्कि वारदात को अंजाम देने के लिए ‘पूजा’ का बहाना बनाकर उन्हें मौत के जाल में फंसाया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। 21 वर्षीय आरोपी छत्रपति सिंह को संदेह था कि उसकी पत्नी के कुछ समय पहले हुए गर्भपात के पीछे उसके रिश्तेदारों का जादू-टोना है। इसी वहम में उसने अपने दादा कमल नारायण सिंह (65) और चाची फूल कुमारी सिंह (50) को बुधवार की रात अपने घर पर ‘विशेष पूजा’ के नाम पर आमंत्रित किया। जैसे ही वे घर के आंगन में बने चबूतरे (चौरा) के पास पहुंचे, आरोपी ने धारदार कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया और उनके सिर धड़ से अलग कर दिए।
बीच-बचाव करने वालों को भी नहीं बख्शा
खून के प्यासे हुए आरोपी का तांडव यहीं नहीं रुका। चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसी रामसुजान सिंह और सुमित्रा सिंह मदद के लिए दौड़े, तो आरोपी ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम को आंगन से नारियल, अगरबत्ती और पूजन सामग्री मिली है, जो नरबलि की आशंका की ओर इशारा कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद पानी से निकले दो बच्चों के शव, दोनों की उम्र 5 साल; मृतकों की संख्या पहुंची 11
भोपाल में दो तरह की मार्केट व्यवस्था पर बवाल, पुलिस आयुक्त से मिले सांसद आलोक शर्मा; जानें क्या है पूरा मामला
Ujjain News: महाकाल मंदिर मार्ग के पास मुस्लिम इलाके में बुलडोजर एक्शन, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई
नसरापुर कांड: पीड़ित परिवार मिलने पहुंचीं उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, घटनास्थल से ही CM फडणवीस को मिलाया फोन
कहा जा रहा है कि घटनास्थल पर नारियल मिले हैं। चबूतरा चौरा के पास इस घटना को आरोपी छत्रपति सिंह ने अंजाम दिया। यह भी कहा जा रहा है कि जादू-टोना के शक में यह निर्मम तरीके से गला काट कर हत्या की गई है।
यह भी पढ़ें: वणी में ड्रग्स का सौदा नाकाम: नागपुर से वणी पहुंचे तस्कर गुड्डू पाटिल को पुलिस ने दबोचा, 9.82 लाख का MD जब्त!
बलि के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष खत्री ने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। जियावन थाना पुलिस ने आरोपी छत्रपति सिंह को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि क्या इस जघन्य अपराध में कोई और भी शामिल था या यह केवल एक व्यक्ति के उन्माद का परिणाम है।
