-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Peoples Anger Erupted On Hyderabads Famous Karachi Bakery Protest For Changing The Name Know What Is Its Connection With Pakistan
‘कराची बेकरी’ पर फूटा लोगों का गुस्सा, नाम बदलने को लेकर प्रदर्शन, जानिए क्या है इसका पाकिस्तान कनेक्शन
- Written By: अक्षय साहू
ज्यादातर लोगों का मानना है कि हैदराबाद की कराची बेकरी का संचालन पाकिस्तान के कराची से किया जाता है और इसके मालिक पाकिस्तानी हैं। हालांकि, कराची बेकरी के मालिकों ने इसे लेकर सफाई दी है।

हैदराबाद की कराची बेकरी
हैदराबाद: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस तनाव का प्रकोप तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक बेकरी पर भी पड़ा है। रविवार को कुछ लोगों ने बेकरी के अंदर घुसकर और भारत माता की जय का नारा लगाते हुए तोड़फोड़ की। इस बेकरी का नाम ‘कराची बेकरी’ है। लोग इस बेकरी के नाम को लेकर गुस्सा हैं क्योंकि ज्यादातर लोगों का मानना है कि इस बेकरी का संचालन पाकिस्तान के कराची से किया जाता है और इसके मालिक पाकिस्तानी हैं।
जानकारी के मुताबिक खुद को राष्ट्रवादी बताने वाले लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इससे पहले कराची बेकरी के विशाखापत्तनम ब्रांच के सामने प्रदर्शन हुए थे। विशाखापत्तनम में भी लोगों ने बेकरी का नाम बदलने को लेकर प्रदर्शन किया था। क्योंकि उनका कहना था कि यह एक पाकिस्तानी ब्रांड है।
शत-प्रतिशत भारतीय ब्रांड ‘कराची बेकरी’
इस घटना के बाद कराची बेकरी के मालिक राजेश रमनानी और हरीश रमनानी सामने आकर सच्चाई बता रहे हैं। उनका कहना है कि उनके प्रतिष्ठान का पाकिस्तान और कराची से कोई संबंध नहीं है। यह शत-प्रतिशत हिंदुस्तानी ब्रांड है। उन्होंने कहा कि 70 साल पहले इस संस्थान की स्थापना हैदराबाद के शमशाबाद में उनके दादा खानचंद रामनानी ने की थी। यह सौ फीसदी भारतीय ब्रांड है जिसका प्रबंधन पूर्ण रूप से भारत से ही किया जाता है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। पुलिस के मुताबिक तोड़फोड़ करने वालों को प्रतिष्ठान से बाहर निकाल दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
‘जिनके पूर्वजों ने संविधान को खारिज किया, उनके वशंज आज कट्टर समर्थक’, भागवत व PM मोदी पर बरसे थरूर
कैसे पड़ा बेकरी का नाम
कराची बेकरी की स्थापना खानचंद रामनानी ने 1953 में की थी। रामनानी का संबंध सिंधी हिंदू परिवार से था। क्योंकि कराची पाकिस्तान के सिंध प्रांत का एक बड़ा शहर है।है, इसलिए उन्होंने 1953 में कराची के नाम पर अपनी बेकरी की स्थापना की। जानकारी के मुताबिक इस बेकरी के मालिक खानचंद रामनानी मूल रूप से कराची के ही रहने वाले थे और बंटवारे के बाद भारत में हैदराबाद आ गए थे।
Peoples anger erupted on hyderabads famous karachi bakery protest for changing the name know what is its connection with pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













