-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Parliamentary Standing Committee Meeting Today Aviation Security Will Be Discussed
हवाई सुरक्षा को लेकर संसदीय समिति की बैठक आज, DGCA के अधिकारी भी रहेंगे मौजूद
- Written By: मनोज आर्या
Parliament Committee Meeting: बैठक के लिए सिविल एविएशन के सेक्रेटरी और डीजीसीए के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। एयरपोर्ट पर बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और यात्रियों की सुरक्षा पर चर्चा होने की संभावाना।

हादसे में दुर्घटनाग्रस्त विमान, (फोटो- सोशल मीडिया)
Parliament Committee Meeting On Aviation Saftey: संसद की स्थायी समिति आज मंगलवार, (8 जुलाई) को नई दिल्ली में एक बैठक करेगी। इसमें सीविल एविएशन सेक्रेटरी और डीजीसीए (DGCA) समेत नागरिक उड्डयन मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे। हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुई एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 और एविएशन सेफ्टी पर चर्चा होने की संभावना है।
सूत्रों ने बताया कि नागरिक उड्डयन सचिव और डीजीसीए के अधिकारियों को इस बैठक के लिए बुलाया गया है। इस मीटिंग के दौरान प्राथमिक ध्यान इस बात पर होगी की एयरपोर्ट पर सार्वजनिक बुनियादी ढ़ांचे और सेवाओं के लिए यात्री और अन्य शुल्क, एयरलाइन शुल्क और टैरिफ कैसे तय किए चाते हैं। इसके साथ ही विमानन में सुरक्षा चिंताओं पर भी ध्यान दिया जाएगा।
12 जून को हादसे का शिकार हुई थी एअर इंडिया का विमान
गौरतलब है कि 12 जून , 2025 को गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डडे से लंदन जाने वाली एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर टेकऑफ के कुछ देर बाद ही हादसे का शिकार हो गया था। प्लेन बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल कैंपस में जा घुसा, जिससे उसमें सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी शामिल थे। घटना के बाद से नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ( AAIB) को पूर्ण पैमाने पर जांच करने में सहायता करने के लिए कदम उठाएं हैं। AAIB, जो अब लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस है, नई दिल्ली स्थित अपनी लैब से जांच का नेतृत्व करने जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग सार्वजनिक नहीं कर सकते, सुप्रीम कोर्ट में AAIB ने किया विरोध
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Air India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया की फ्लाइट! अमृतसर में लैंडिंग के वक्त अचानक पार हो गई सीमा, मचा हड़कंप
क्रैश साइट से बरामद हुआ था ब्लैक बॉक्स
मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्लेन के ब्लैक बॉक्स में से एक से क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल 25 जून तक बरामद कर लिया गया था और तब से डेटा सफलतापूर्वक डाउनलोड किया जा रहा है। सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि एक समान ब्लैक बॉक्स, जिसे गोल्डन चेसिस कहा जाता है, का उपयोग यह पुष्टि करने के लिए किया गया था कि क्या ब्लैक बॉक्स से डेटा को सही तरीके से प्राप्त किया जा सकता है।
अहमदाबाद विमान हादसे के 2 तिहाई पीड़ित परिवारों को मिला मुआवजा, इंटरनल पोस्ट…
अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत की जा रही जांच
जांच दल में भारतीय वायुसेना, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और अमेरिका स्थित राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के एक्सपर्ट शामिल हैं। बोइंग और जीई के अधिकरियों के साथ-साथ विमान चिकित्सा और एयर ट्रैफिक कंट्रोल एक्सपर्ट भी इसमें शामिल हैं। जांच आईसीएओ 13 और भारत के विमान (दुर्घटनाओं और घटनाओं की जांच) नियम, 2017 में उल्लिखित अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत की जा रही है।
Parliamentary standing committee meeting today aviation security will be discussed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
Jul 24, 2026 | 05:58 PMदिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
Jul 24, 2026 | 05:53 PMविजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
Jul 24, 2026 | 05:48 PMमुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Jul 24, 2026 | 05:43 PMऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














