Parliament Winter Session One Nation One Election Bill Debate On Constitution Rajya Sabha Bjp Whip India Bloc
अमित शाह का राहुल गांधी पर जोरदार तंज- संविधान लहराने का मुद्दा नहीं, बल्कि विश्वास का विषय…’, EVM मुद्दे पर भी घेरा
राज्यसभा में संविधान पर चर्चा जोरें पर है। गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान का सम्मान सिर्फ बातों में नहीं, इसकी कृति में भी होना चाहिए।
नई दिल्ली : जहां इस समय राज्यसभा में संविधान पर चर्चा जोरें पर है। वहीं उच्च सदन में संविधान पर चर्चा का गृह मंत्री अमित शाह जवाब दें रहे हैं। आज इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान का सम्मान सिर्फ बातों में नहीं, इसकी कृति में भी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते गृह मंत्री शाह ने कहा कि, इस चुनाव में अजीबोगरीब नजारा देखा। किसी ने आम सभा में संविधान को लहराया नहीं। संविधान लहराकर, झूठ बोलकर जनादेश लेने का कुत्सित प्रयास कांग्रेस के नेताओं ने ही किया। हमारा संविधान लहराने का विषय नहीं है, संविधान तो विश्वास का विषय है, श्रद्धा का विषय है।
अभी हाल में हुए चुनाव में हमने अजीबो-गरीब नजारा देखा। इतने साल चुनाव हुए, लेकिन मैंने आजतक किसी को आम सभाओं में संविधान को लहराते नहीं देखा।संविधान को लहराकर और झूठ बोलकर कुत्सित प्रयास कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने किया।
संविधान लहराने और बहकाने का मुद्दा नहीं है, संविधान…— BJP (@BJP4India) December 17, 2024
गृह मंत्री शाह ने कहा कि, लोकसभा में किसी को मालूम नहीं था, वहीं जागरुकता नहीं थी। महाराष्ट्र चुनाव में तो संविधान बांटे गए। उसमें से एक पत्रकार के हाथ में आ गया। जो कोरा था। उसमें प्रस्तावना तक नहीं थी। 75 साल के इतिहास में संविधान के नाम पर इतना बड़ा छल हमने तो नहीं देखा है, न सुना है। कांग्रेस हार का कारण ढूंढते हैं, बता दूं कि, लोग जान गए कि संविधान की प्रति फर्जी लेकर घूमते हो तो लोगों ने ही हरा दिया।
इसके साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि जब दो राज्यों के विधानसभा के चुनाव परिणाम एक ही दिन आये हों और एक में किसी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया हो और दूसरे में वह जीत गयी हो तो EVM पर सवाल उठाने वालों को शर्म करनी चाहिए “क्योंकि जनता देख रही है”।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत का संविधान किसी की नकल नहीं है। भारत के संविधान में विभिन्न देशों के संविधानों की अच्छी बात लेने के साथ साथ इसमें अपने देश की परंपराओं का पूरा ध्यान रखा गया है। शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिये बिना उनकी ओर संकेत करते कहा, ‘‘अभी कुछ राजनेता आये हैं, 54 साल की आयु में अपने को युवा कहते हैं। घूमते रहते हैं और (कहते हैं कि सत्तारूढ़ दल वाले) संविधान बदल देंगे, संविधान बदल देंगे। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि संविधान बदलने का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 368 में ही है।”
उन्होंने कहा कि BJP ने 16 साल शासन किया जिसमें 22 बार संविधान में संशोधन किया गया। लेकिन कांग्रेस ने 55 साल शासन किया और इस दौरान उसने संविधान में 77 बार परिवर्तन (संविधान संशोधन) किए।
इसके साथ ही गृह मंत्री ने दावा किया कि, संविधान संशोधन में यह देखने वाली बात है कि किसने देश के नागरिकों की भलाई के लिए संशोधन किए और किसने अपनी सत्ता को बचाये रखने के लिए इसमें परिवर्तन किए। उन्होंने पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एवं इंदिरा गांधी सरकार के शासनकाल में किए गए संविधान संशोधनों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि संविधान में पहला संशोधन नागरिकों के मूलभूत अधिकार में कटौती करने के लिए लाया गया था।
आज BJP के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, इस पार्टी के लोग चुनाव हारने के बाद EVM को लेकर घूमते हैं कि EVM ने हरा दिया। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने ईवीएम संबंधी 24 अर्जियों को नकार दिया तथा निर्वाचन आयोग ने तीन दिन तक EVM को हैक करने के लिए लोगों को आमंत्रित किया किंतु कोई नहीं आया।
उन्होंने कहा कि हाल में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया। उन्होंने किसी का नाम लिये बिना कहा कि जो द्रोह जनादेश के साथ किया गया, उसका दंड महाराष्ट्र की जनता ने दिया। गृह मंत्री शाह ने भी कहा कि, ‘‘उसी दिन वो (कांग्रेस) झारखंड में जीते। महाराष्ट्र में EVM खराब है और झारखंड में टप्प से जाकर, नये कपड़े पहन कर शपथ ले ली। अरे भाई जरा तो शर्म करो, जनता देख रही है।” उन्होंने देश में आपातकाल लगाये जाने और चुनी हुई सरकार को अनुच्छेद 356 लगाकर गिराने को लेकर कांग्रेस की आलोचना की।
(एजेंसी इनपुट के साथ )
Parliament winter session one nation one election bill debate on constitution rajya sabha bjp whip india bloc