हंगामे की भेंट चढ़ी संसद की कार्यवाही, लोकसभा-राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित
Parliament Monsoon Session: सदन की कार्यवाही जोरदार बहस के साथ शुरू हुई, उसी तरह की स्थिति आज भी देखने को मिली। मानसून सत्र दूसरे दिन भी सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से न चल सकी।
- Written By: सौरभ शर्मा
संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन (फोटो-@ANI)
Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र सोमवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। विपक्ष ने पहलगाम आतंकी हमले और बिहार SIR पर सरकार को जमकर घेरा। हंगामे के कारण मंगलवार को दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। संसद का यह मानसून सत्र में सोमवार से ही तीखी बहस और हंगामे के साथ शुरू हुआ था। विपक्षी दलों ने पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की।
सत्र का पहला दिन भी विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा दोनों की ही कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा, और वहीं आज यानी दूसरे दिन की कार्यवाही भी सुचारू रूप से न चलते हुए हंगामे की भेंट चढ़ गई। आज भी विपक्ष ने सदन की शुरूआत होते ही जमकर हंगामा कर दिया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
आज लोकसभा में क्या हुआ?
मंगलवार सुबह 11 बजे जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू की गई। वे बिहार में एसआईआर प्रक्रिया पर चर्चा की मांग कर रहे थे और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भी बहस चाहते थे। इस दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष से अपनी सीटों पर लौटने की अपील की ताकि किसानों से जुड़े सवालों पर भी चर्चा हो सके। स्पीकर ओम बिरला ने भी प्रदर्शनकारी सांसदों से नारेबाजी और तख्तियां दिखाने से मना किया क्योंकि इससे सदन की गरिमा को ठेस पहुंचती है। लेकिन हंगामा जारी रहने पर सदन की कार्यवाही को स्थगित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार; विपक्ष का हंगामा जारी
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। फिर भी आप हंगामा कर रहे हैं। आप सदन के अंदर तख्तियां दिखा रहे हैं जो नियमों के विरुद्ध है। जब हंगामा नहीं थमा तो लोकसभा की कार्यवाही भी कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। दोपहर में लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने भी अपील की पर भी विपक्ष नहीं रुका।
प्रियंका बोलीं- SIR के जरिए वोट का अधिकार छीन रहे हो
SIR विवाद पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि पहले महाराष्ट्र में मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़ाकर चुनाव में चोरी की गई। अब बिहार में मतदाताओं के नाम हटाकर भी ऐसा ही करने की कोशिश की जा रही है। एसआईआर के नाम पर की जा रही कार्यवाही लोगों के संविधान में दिए गए मतदान के अधिकार को छीनने की साजिश है।
यह भी पढ़ें: कौन चलाएगा राज्यसभा…कितनी होगी शक्ति, कब तक खाली रह सकती है धनखड़ की कुर्सी?
परिसर में SIR के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन
संसद भवन परिसर में एसआईआर के मुद्दे पर ने प्रदर्शन किया। इससे पहले, दोनों सदनों की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक में सरकार से सात मुद्दों पर जवाब मांगने का फैसला किया गया। इस बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी मौजूद रहे। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इन सवालों के जवाब सदन में पीएम मोदी की मौजूदगी में मिलने चाहिए।
