भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Brijbhushan Rajput News: महोबा में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने सड़क हादसे को हत्या की साजिश बताते हुए एसआईटी जांच की मांग की है। डंपर की टक्कर में एस्कॉर्ट वाहन सवार तीन लोग गंभीर घायल हुए।
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Brijbhushan Rajput Road Accident In Mahoba: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गए। विधायक ने इस घटना को सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए इसे अपनी हत्या की साजिश बताया है। उन्होंने पूरे मामले की एसआईटी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
घटना बुधवार रात करीब 12:25 बजे खरेला थाना क्षेत्र में हुई, जब विधायक एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। विधायक के अनुसार, रास्ते में एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार को टक्कर मारने का प्रयास किया। हालांकि, चालक की सूझबूझ और त्वरित निर्णय के चलते कार को सड़क किनारे खंती में उतार दिया गया, जिससे विधायक की जान बच गई।
सरकारी गनर, निजी सुरक्षा गार्ड और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल
हालांकि, विधायक की कार के पीछे चल रहा एस्कॉर्ट वाहन डंपर की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एस्कॉर्ट वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके पुर्जे सड़क पर बिखर गए। हादसे में सरकारी गनर, निजी सुरक्षा गार्ड और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
सुनियोजित हमला
घटना के बाद विधायक बृजभूषण राजपूत ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह एक सुनियोजित हमला था। उनका दावा है कि उन्होंने लगभग दो महीने पहले ही मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश नेतृत्व और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई थी। इसके बावजूद सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।
यह भी पढ़ें- ‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग
विधायक ने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह महज सड़क हादसा था या फिर किसी बड़ी साजिश का हिस्सा। उन्होंने पूरे प्रकरण की एसआईटी जांच कराने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और भाजपा विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
