- Hindi News »
- India »
- Parliament Budget Session Lok Sabha Pays Tribute To Late Former Members Read Here
संसद का बजट सत्र आज से शुरू, लोकसभा ने दिवंगत पूर्व सदस्यों को दी श्रद्धांजलि
- Written By: सुभाष यादव

File- photo
नई दिल्ली: लोकसभा (Lok Sabha) ने सोमवार को बजट सत्र (Parliament Budget Session) के दूसरे चरण के पहले दिन तीन पूर्व सदस्यों एस सिंगरावाडिवेल, एच बी पाटिल और हेमानंद विस्वाल के निधन पर शोक प्रकट किया और कुछ पल मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ऑस्ट्रिया के संसदीय दल के विशेष दीर्घा में मौजूद होने की जानकारी दी।
सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर और ‘भारत माता की जय’ एवं ‘मोदी मोदी’ के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। भाजपा सदस्यों ने करीब एक मिनट तक नारे लगाए। गौरतलब है कि संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हुआ है। बैठक ऐसे समय शुरू हुई है जब कुछ ही दिन पहले पांच राज्यों..उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आए हैं। इनमें भाजपा ने चार राज्यों में जीत दर्ज की है, वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी को सफलता मिली।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह का संसद में बड़ा विस्फोट! राहुल गांधी और नक्सलियों के बीच लगाया ‘कनेक्शन’ का आरोप, जानें क्या कहा
नक्सलवाद बनाम लोकतंत्र, अमित शाह ने बताया कैसे मोदी सरकार में खत्म हो रहा लाल आतंक- VIDEO
‘संविधान नहीं मानोगे, तो अंजाम भुगतोगे’, माओवादियों को अमित शाह की आखिरी चेतावनी; लोकसभा में कांग्रेस को घेरा
लाल आतंक का काउंटडाउन शुरू! 31 मार्च तक नक्सल मुक्त होगा भारत? 30 मार्च को संसद में होगी चर्चा
लोकसभा अध्यक्ष ने सदन को तीन पूर्व सदस्यों एस सिंगरावाडिवेल, एच बी पाटिल और हेमानंद विस्वाल के निधन की जानकारी दी। सदन ने कुछ पल मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बिरला ने बताया कि ऑस्ट्रिया का संसदीय दल आज लोकसभा की कार्यवाही देखने पहुंचा है और इस समय विशेष दीर्घा में है। उन्होंने ऑस्ट्रियाई संसदीय दल का स्वागत किया। इस दल का नेतृत्व वहां की राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष वुल्फगैंग सोबोत्का कर रहे हैं। इसमें संघीय परिषद की सभापति क्रिस्टीन शवार्ज़ फुच्स भी शामिल हैं। 13 सदस्यीय ऑस्ट्रियाई संसदीय दल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के न्यौते पर आया है। (एजेंसी)
Parliament budget session lok sabha pays tribute to late former members read here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Samay Raina Video: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने अपने नए शो ‘स्टिल अलाइव’ से मचाई धूम, सोशल मीडिया पर छाए
Apr 10, 2026 | 08:45 AMबारामती में चुनावी संग्राम, कांग्रेस के हटते ही 30 उम्मीदवारों ने नाम लिया वापस, मैदान में बचे अब 23 दावेदार
Apr 10, 2026 | 08:39 AMSambhajinagar: प्रमाणपत्र के लिए रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ACB की कार्रवाई; प्रधानाध्यापिका गिरफ्तार
Apr 10, 2026 | 08:38 AMDhurandhar 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर मंदी का असर, ‘धुरंधर 2’ के लिए 1100 करोड़ का रास्ता हुआ मुश्किल
Apr 10, 2026 | 08:32 AMपुरानी लस्सी छोड़िए! ट्राई करें ये 7 नए फ्लेवर्स जो देंगे इंस्टेंट एनर्जी, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी का राज
Apr 10, 2026 | 08:29 AMईरान-अमेरिका के बाद रूकेगी रूस-यूक्रेन की जंग, सीजफायर के लिए तैयार हुए पुतिन-जेलेंस्की, क्रेमलिन ने किया ऐलान
Apr 10, 2026 | 08:29 AMइजरायल-पाकिस्तान के बीच खिंची तलवारें! आसिफ के कैंसर वाले बयान पर भड़के बेंजामिन नेतन्याहू, दे दी डाली चेतावनी
Apr 10, 2026 | 08:04 AMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














