13 मई का इतिहास: आज ही के दिन 1952 में शुरू हुआ था स्‍वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र, जानिए पुरा इतिहास

May 13 History News: 13 मई भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का अहम दिन है। इसी दिन 1952 में स्वतंत्र भारत की पहली लोकसभा और राज्यसभा का पहला संसद सत्र शुरू हुआ।
History of May 13: On this very day in 1952, the first parliamentary session of independent India began—learn the full history.
संसद सत्र, लोकसभा, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

First Parliament Session India: भारत के इतिहास में 13 मई का अपना खास मुकाम है। देश के लोकतांत्रिक इतिहास में यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र 13 मई, 1952 से आहूत किया गया था। तीन अप्रैल, 1952 को पहली बार उच्च सदन यानी राज्यसभा का गठन किया गया और इसका पहला सत्र 13 मई, 1952 को आयोजित किया गया। इसी तरह 17 अप्रैल, 1952 को पहली लोकसभा का गठन किया गया, जिसका पहला सत्र 13 मई, 1952 को आहूत किया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 13 मई की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1830 : इक्वाडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने।

1905 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म।

1952 : स्वतंत्र भारत में संसद का पहला सत्र आहूत।

1960 : मैक्स इसेलीन के नेतृत्व में स्विट्जरलैंड का एक खोजी दल हिमालय में धौलागिरी पर्वत शिखर पर पहुंचा।

1962 : सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने।

1981 : पोप जॉन पॉल द्वितीय को तुर्किये के एक नागरिक ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में गोली मार दी। पोप इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए।

1998 : विश्व भर की आलोचना और दबाव की परवाह न करते हुए भारत ने दो और परमाणु परीक्षण किए।

2001 : भारतीय साहित्य जगत के सबसे बड़े नामों में से एक आर के नारायण का निधन।

2009 : यूरोपीय आयोग ने कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल पर प्रतिद्वंद्वी कंपनी के प्रति गलत व्यावसायिक नीतियां अपनाने को लेकर एक अरब यूरो से अधिक का जुर्माना लगाया।

2014 : तुर्किये की एक खदान में विस्फोट होने और आग लगने से 238 खदान कर्मियों की मौत।

2016 : भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह का निधन।

2023 : भारतीय नौसेना, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने 12,000 करोड़ रुपये मूल्य का करीब 2,500 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया।

2024: भारत, ईरान ने चाबहार में टर्मिनल के दीर्घकालिक परिचालन समझौते पर हस्ताक्षर किए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com