
पाकिस्तानी फाइटर प्लेन (फोटो -सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: भारत और पाकिस्तान में युद्ध शुरू हो गया है। हालांकि इसका औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने गुरुवार यानी 8 मई को दूसरी बार भारत पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 और एयर डिफेंस गन IL-17 से सभी हमलों को बेअसर कर दिया। इसके बाद बौखलाहट में पाकिस्तान ने फाइटर जेट्स को भारत पर हमले का आदेश दिया।
भारत ने पाकिस्तानी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए न सिर्फ मिसाइल व ड्रोन हमले को नाकाम किया, बल्कि बड़ी ही बहादुरी से शसस्त्र बलों ने पाकिस्तान के 3 फाइटर जेट्स को मार गिराया है, जिसमें JF-17 लड़ाकू विमान, F-16 लड़ाकू विमान औ AWACS को मार गिराया है। इसके बाद भारत ने काउंटर अटैक भी शुरू कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि भारत की तरफ से लाहौर और सियालकोट में 100 मिसाइलें दागी गई हैं।
पाकिस्तानी पायलट को सेना ने पकड़ा
वहीं सेना ने भारतीय सीमा के अंदर घुसे एक पाकिस्तानी पायलट को कब्जे में लिया है। पाकिस्तानी पायलट ने लड़ाकू विमान के साथ भारत की सीमा में प्रवेश किया है। सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में पकड़ा गया पाकिस्तानी F-16 उड़ा रहा था, जिसे भारत ने मार गिराया है।
अबतक के बड़े अपडेट
भारत ने सीमायी राज्यों में किया ब्लैकआउट
पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इसके अलावा पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करने वाले राज्यों में ब्लैकआउट किया गया है। जानकारी के अनुसार जम्मू, जालंधर और अमृतसर में पाकिस्तानी मिसाइल्स को S-400 से नाकाम कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और गुजरात के कई इलाकों में फुली ब्लैकआउट है। पाकिस्तान के संभावित हमले को देखते हुए एंटी मिसाइल व एंटी ड्रोन गन IL-17 एयर डिफेंस गन तैनात कर दी गई हैं।






