- Hindi News »
- India »
- Pakistan Unsc President India Congress Reaction On Government
UNSC में पाकिस्तान की जिम्मेदारी से देश की सियासत गरम, कांग्रेस का सरकार पर हमला
कांग्रेस ने पाकिस्तान को UNSC अध्यक्ष बनाए जाने को भारत की कूटनीतिक हार बताया और मोदी सरकार की विदेश नीति व चुप्पी पर सवाल उठाए। सुरजेवाला ने इसे बड़ी विफलता करार दिया।
- Written By: सौरभ शर्मा

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (फोटो- सोशल मीडिया)
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पाकिस्तान को अध्यक्षता मिलने के बाद भारत में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इस नियुक्ति को भारत की कूटनीतिक विफलता बताया और मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि एक ऐसा देश जो आतंक का पनाहगार रहा है, अब वैश्विक मंच पर सुरक्षा की कमान संभाल रहा है। उन्होंने पूछा, जब पाकिस्तान को आतंकवाद रोधी समिति में भी जगह मिली, तब भारत चुप क्यों रहा?
यूएनएससी के लिए जुलाई महीने की अध्यक्षता पाकिस्तान को मिली है। इसके अलावा उसे तालिबान प्रतिबंध समिति का अध्यक्ष और संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद रोधी समिति का उपाध्यक्ष भी बनाया गया है। पाकिस्तान जनवरी 2025 से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गैर-स्थायी सदस्य है। कांग्रेस का कहना है कि यह भारत की विदेश नीति की कमजोरी का प्रतीक है और सरकार ने इस पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी।
सुरजेवाला बोले- आतंक फैलाने वाला बना सुरक्षा संरक्षक
बंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि पाकिस्तान का इतिहास भारत पर आतंकी हमलों का रहा है और अब वही देश वैश्विक सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएगा। उन्होंने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले को पाकिस्तान प्रायोजित बताते हुए कहा कि ऐसे देश को सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बनाना चिंताजनक है। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर विदेश नीति को केवल भाषणों और फोटो तक सीमित रखने का आरोप लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस के तीखे सवाल
सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सरकार ने 4 जून को जब पाकिस्तान को आतंकवाद रोधी समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया, तब भी कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई। कांग्रेस ने पूछा कि भारत ने क्या प्रयास किए ताकि पाकिस्तान को इस जिम्मेदारी से रोका जा सके? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की कूटनीति के कारण भारत अपने पड़ोसी देशों से भी दूर होता जा रहा है।
यह भी पढ़ें: समिक भट्टाचार्य संभालेंगे बंगाल BJP की कमान, नामांकन के बाद निर्विरोध चयन तय
कांग्रेस ने यह भी कहा कि आज भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग महसूस कर रहा है। नेपाल, मालदीव, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देश भी अब पहले जैसे भरोसेमंद नहीं रहे। विपक्ष ने मांग की है कि सरकार इस कूटनीतिक हार पर संसद और देश के सामने सफाई दे।
Pakistan unsc president india congress reaction on government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे के हाथों में कमान
May 18, 2026 | 03:59 PMNEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












