- Hindi News »
- India »
- Pakistan Started Firing Indian Army Is Responding
पाकिस्तान की तरफ से फिर शुरू हुई गोलीबारी, जम्मू-कश्मीर के पुंछ और उरी में सीजफायर का उल्लंघन
पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर गोलीबारी शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, पुंछ, उरी, नौगाम, हंदवाड़ा सेक्टर, करनाह और तंगधार सेक्टर में सीजफायर के उल्लंघन के बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया है।
- Written By: Saurabh Pal

प्रतीकात्मक तस्वीर-पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन
श्रीनगरः पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर फायरिंग शुरू हो गई है। पाक आर्मी की नापाक हरकतों का भारत की तरफ से करारा जवाब दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पुंछ, उरी, नौगाम, हंदवाड़ा सेक्टर, करनाह और तंगधार सेक्टर में सीजफायर के उल्लंघन के बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
पाकिस्तान की नापाक करतूतों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान, पंजाब और जम्मू कश्मीर के कई जिलों में आज फिर ब्लैकआउट है। यह ब्लैकआउट 12 घंटे का है। इस दौरान सरहदी जिलों में वाहनों को भी प्रतिबंधित किया गया है।
LOC पर छोटे हथियारों से गोलीबारी
सम्बंधित ख़बरें
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
इस बीच पाकिस्तान ने शुक्रवार शाम को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर छोटे हथियारों और तोपखाने से गोलाबारी की। भारतीय सेना भी उसी अनुपात में जवाब दे रही है। भारत के पश्चिमी मोर्चे पर 7 और 8 मई की दरमियानी रात पाकिस्तान की तरफ से बड़ी संख्या में मिसाइल और ड्रोन से हमले की कोशिश की गई थी। हालांकि भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया था।
400 टर्किस ड्रोन से पाकिस्तान ने किया था हमला
शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने खुलासा किया कि 36 स्थानों पर 300 से 400 ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए थे। इनमें से कई को भारतीय सेना ने मार गिराया। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ड्रोन तुर्की निर्मित अस्सिगार्ड सोंगर मॉडल थे। कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि 7 और 8 मई की रात को पाकिस्तानी सेना ने सैन्य ढांचे को निशाना बनाने के लिए पूरी पश्चिमी सीमा पर कई बार भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया।
भारत की ताकत का अंदाजा लगा रहा था पाकिस्तान
कर्नल कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तानी ड्रोन्स का उद्देश्य बड़े पैमाने पर हवाई घुसपैठ का एयर डिफेंस का ताकत का अंदाजा लगाना था। ये ड्रोन खुफिया जानकारी एकत्र करने वाले थे। नष्ट किए ड्रोन के मलबे की फोरेंसिक जांच की जा रही है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि वे तुर्की के अस्सिगार्ड सोंगर ड्रोन हैं। रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया कि भारत के साथ अपने तनाव को बढ़ाते हुए, पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू में हमास शैली की मिसाइलों का इस्तेमाल करके कई क्षेत्रों को निशाना बनाया। सूत्रों ने कहा कि यह हमला इजरायल में हमास शैली के ऑपरेशन जैसा था, जहां शहरों को निशाना बनाने के लिए कई सस्ते रॉकेट का इस्तेमाल किया गया था।
Pakistan started firing indian army is responding
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर: बच्ची को कार में ही भूले परिजन, 3 घंटे तक फंसी रही हाजरा, दम घुटने से हो गई मौत
May 19, 2026 | 08:24 AM5 महीने का इंतजार खत्म! नागपुर यूनिवर्सिटी को मिला नया प्र-उपकुलपति, अखिलेश पेशवे के नाम पर मुहर
May 19, 2026 | 08:18 AMदो धड़ों में बंटी अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, पार्थ पवार के बढ़ते दखल से तटकरे-पटेल नाराज
May 19, 2026 | 08:10 AMट्रंप के बाद अब पुतिन का बीजिंग दौरा! क्या ग्लोबल मीडिएटर बन रहा चीन? अमेरिका की बढ़ी धड़कनें
May 19, 2026 | 08:02 AMDelhi Taxi Strike: 15 साल से नहीं बढ़ा किराया! भड़के टैक्सी चालक, दिल्ली में 21 से 23 मई तक हड़ताल का ऐलान
May 19, 2026 | 07:56 AMमेडिकल स्टोर हड़ताल के बीच अलर्ट पर मुंबई प्रशासन, जरूरी दवाओं का स्टॉक रखने के निर्देश
May 19, 2026 | 07:55 AMचंद्रपुर-वर्धा-गड़चिरोली विधान परिषद चुनाव 18 जून को; जिला परिषदों में चुनाव न होने से घटे कुल मतदाता
May 19, 2026 | 07:43 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














