पाकिस्तानी सेना ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय चौकियों पर गोलीबारी, मोर्टार दागे
India-Pakistan Conflict: पाकिस्तान ने 26-27 अक्टूबर की रात LoC पर सीजफायर तोड़ते हुए लीपा घाटी में भारतीय चौकियों पर फायरिंग और मोर्टार दागे। भारतीय सेना ने तुरंत और माकूल जवाब दिया।
- Written By: अक्षय साहू
पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Pakistan Violates Ceasefire: पाकिस्तान ने 26 और 27 अक्टूबर की दरमियानी रात एक बार फिर नियंत्रण रेखा (LoC) पर सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के लीपा घाटी क्षेत्र में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए छोटे हथियारों से फायरिंग की और मोर्टार दागे। सूत्रों के अनुसार, यह गोलीबारी पूरी तरह से अकारण थी। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने तुरंत और माकूल जवाब दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय चौकियों पर फायरिंग की थी, लेकिन भारतीय जवानों ने सतर्कता और मजबूती से जवाब दिया। भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी ठिकानों को निशाना बनाया और भारी नुकसान पहुंचाया। हालांकि, भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि वह हर स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी उकसावे का कड़ा जवाब दिया जाएगा।
दुश्मन की नापाक कोशिश नाकाम: सेना
सीजफायर उल्लंघन की यह घटना पाकिस्तान की ओर से बढ़ती उकसावे की कार्रवाइयों को दर्शाती है। भारतीय सेना ने कहा है कि देश की सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा और दुश्मन की किसी भी नापाक कोशिश को नाकाम किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Kargil Vijay Diwas 2026: AI, ड्रोन और रोबोटिक्स से हाई-टेक बन रही भारतीय सेना, युवाओं के लिए बढ़े नए अवसर
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
कारगिल विजय दिवस: सहवाग और केदार जाधव ने वीर जवानों को किया नमन, शौर्य और बलिदान को किया सलाम
अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोश लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों के ठिकानों पर हवाई हमला किया था। इसमें 100 से अधिक आंतकियों की मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों सेनाओं में चार दिनों तक संघर्ष चला था। जिसमें पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ और तब पाकिस्तान ने भारत के सामने सीजफायर की अपील की।
यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान में फिर बम धमाका, उपायुक्त के काफिले को बनाया गया निशाना; सात सुरक्षाकर्मी घायल
बढ़ सकता है तनाव
दोनों देशों ने 10 मई 2025 को एक नए सीजफायर समझौते की घोषणा की। इस समझौते के तहत दोनों पक्षों ने भूमि, वायु और समुद्री अभियानों को अस्थायी रूप से रोकने पर सहमति जताई। इस सीजफायर स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम माना जा रहा था, लेकिन अब पाकिस्तान सीजफायर को तोड़कर भारतीय चौकियों पर हमले कर रहा है। इससे क्षेत्र में एक बार फिर तनाव बढ़ सकता है। पाकिस्तानी सेना अक्सर जनता का ध्यान देश की समस्याओं से हटाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई करता रहता है।
