In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- India »
- Pahalgam Terror Attack 2025 Ministry Of Information And Broadcasting Issues Advisory To All Media Channels
संयम बरतें…सूचना मंत्रालय की मीडिया के लिए एडवाइजरी, भारत-पाक तनाव के बीच जारी किए 8 प्वाइंट्स के निर्देश
सरकार ने मीडिया चैनलों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर जारी की गई है। इसमें रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की गतिविधियों का सीधा प्रसारण न करने का निर्देश दिया गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On:
Apr 26, 2025 | 06:15 PM

संयम बरतें...सूचना मंत्रालय की मीडिया के लिए एडवाइजरी, भारत-पाक तनाव के बीच जारी किए 8 प्वाइंट्स के निर्देश
नई दिल्लीः पहलगाम हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सभी मीडिया चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। ये एडवाइजरी राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की गतिविधियों का सीधा प्रसारण न करें।
इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में सावधानी बरतने और मौजूदा कानूनों तथा नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है। सूचना मंत्रालय द्वारा जारी इस एडवाइजरी में पिछले कुछ घटनाओं का जिक्र भी किया गया है, जिससे सेना के अभियान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ministry of Information and Broadcasting issues advisory to all Media channels to refrain from showing live coverage of defence operations and movement of security forces in the interest of national security. pic.twitter.com/MQjPvlexdr — Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) April 26, 2025
सूचना मंत्रालय की एडवाइजरी
- इस एडवाइजरी में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में, सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स, समाचार एजेंसियों और सोशल मीडिया यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वो जिम्मेदारी के साथ काम करें और रक्षा से संबंधित मामलों पर रिपोर्टिंग करते समय मौजूदा कानूनों और नियमों का सख्ती से पालन करें।
- इसमें विशेष तौर पर कहा गया कि डिफेंस ऑपरेशन से संबंधित किसी भी प्रकार का रियल-टाइम कवरेज, लाइव प्रसारण, या ‘सूत्रों पर आधारित’ जानकारी नहीं दी जानी चाहिए। संवेदनशील जानकारी का वक्त से पहले खुलासा करने पर सुरक्षा बलों को खतरा हो सकता है।
- इस दौरान मंत्रालय द्वारा पिछले घटनाक्रमों का भी जिक्र किया गया है। कारगिल युद्ध, मुंबई आतंकवादी हमले (26/11), और कंधार अपहरण जैसी घटनाओं के दौरान, अनियंत्रित कवरेज का राष्ट्रीय हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था।
- मंत्रालय ने कहा कि मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और पर्सनल यूजर राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कानूनी दायित्वों के अलावा, ये हमारी सामूहिक नैतिक जिम्मेदारी भी है कि हम अपनी कार्रवाइयों से सुरक्षा बलों की सुरक्षा से समझौता न करें।
- इसम कहा गया कि मंत्रालय पहले ही सभी टीवी चैनलों को केबल टेलीविजन नेटवर्क (संशोधन) नियम, 2021 के नियम 6(1)(p) का पालन करने की सलाह दे चुका है।
- मंत्रालय ने कहा कि ऐसी किसी भी तरह का प्रसारण कानून ता उल्लंघन है और इसके तहत कार्रवाई की जाएगी।
- मंत्रालय ने सभी से अनुरोध किया कि वे सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ रिपोर्टिंग जारी रखें।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
Padma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मू आज 131 हस्तियों को करेंगी सम्मानित, 19 महिलाएं भी लिस्ट में शामिल
Pahalgam terror attack 2025 ministry of information and broadcasting issues advisory to all media channels
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Apr 26, 2025 | 04:40 PM
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
दमोह के बड़ा बाजार में लगी भीषण आग, 3 दुकानें जलकर खाक, दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
May 25, 2026 | 01:16 PMमहाराष्ट्र में खेती के सीजन के बीच डीजल की भारी किल्लत, परभणी में कालाबाजारी का आरोप; भड़के किसान
May 25, 2026 | 01:14 PMमहाराष्ट्र में तंबाकू नियंत्रण कानून होगा और सख्त, तहसील समितियों को मिलेगा फंड
May 25, 2026 | 01:14 PMRoad Accidents Statistics: गोंदिया में चार महीने में 136 सड़क हादसे, 80 लोगों की मौत से बढ़ी चिंता
May 25, 2026 | 01:13 PMपेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर फूटा लोगों का गुस्सा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार मीम्स
May 25, 2026 | 01:05 PMMotorola के धमाकेदार फोन की सेल हुई शुरू, मिलेगा 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाले 5G फोन का वादा
May 25, 2026 | 01:05 PMWaqf Board Event: ‘छात्रवृत्ति केवल आर्थिक मदद नहीं, सपनों को उड़ान देने का माध्यम’ : मुख्यमंत्री मोहन यादव
May 25, 2026 | 01:02 PMवीडियो गैलरी

बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM












